CUET UG 2025: पोस्टपोंड होने वाली है परीक्षा! 8 मई नहीं तो अब कब होंगे CUET-UG के एग्जाम? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
CUET UG Exam 2025: बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है - आखिर CUET UG 2025 की परीक्षा कब होगी? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली इस कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्र लंबे समय से डेटशीट और शहर सूचना पर्चियों का इंतजार कर रहे हैं।
अब खबर आ रही है कि यह परीक्षा अपने तय समय पर नहीं हो पाएगी। परीक्षा की तैयारियों में देरी और हाल ही में संपन्न नीट परीक्षा में व्यस्तता के चलते NTA ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को जानकारी दी है कि वह CUET को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित नहीं कर पाएगा।

अब इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए आज एनटीए और यूजीसी के बीच एक अहम बैठक होनी है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक के बाद नई तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच छात्रों और उनके परिवारों में बेचैनी लगातार बढ़ रही है, क्योंकि स्पष्ट कार्यक्रम न होने के कारण न तो यात्रा की योजना बन पा रही है और न ही तैयारी की रणनीति तय हो पा रही है।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: कब होगी परीक्षा? तारीख पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें NTA की ओर से जारी ताजा अपडेट
परीक्षा टलने की संभावना बढ़ी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2025 में शामिल होने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान कर सकती है। इस संबंध में आज यानी 6 मई 2025 को औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
UGC को दी गई जानकारी
एनटीए ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को सूचित किया है कि वह पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं है। अब इस मामले पर एनटीए और यूजीसी के बीच आज एक अहम बैठक होगी, जिसके बाद नई परीक्षा तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
NEET-UG पर फोकस बना देरी की वजह
सूत्रों के मुताबिक, CUET की तैयारियों में हुई देरी की मुख्य वजह हाल ही में आयोजित की गई NEET-UG परीक्षा है। एनटीए का पूरा फोकस नीट परीक्षा पर था, जिस कारण CUET के लिए जरूरी तैयारियां समय पर नहीं हो पाईं। अब एजेंसी को परीक्षा आयोजित करने के लिए और वक्त की जरूरत है।
छात्रों में बढ़ रही चिंता
परीक्षा की तारीखों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से छात्रों और अभिभावकों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शहर सूचना पर्चियां (city intimation slips) और विस्तृत टाइमटेबल का इंतजार अब भी जारी है, जिससे कई छात्रों की यात्रा और ठहरने की योजना प्रभावित हो रही है।
इस बार पूरी तरह CBT मोड में होगी परीक्षा
CUET UG 2025 की परीक्षा इस बार पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। कुल 37 विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें प्रत्येक के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा और हर पेपर में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। परीक्षा दो या तीन शिफ्टों में हो सकती है, यह केंद्रों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
डेटशीट की बजाय सीधे मिलेंगी सिटी इंटीमेशन पर्चियां
इस बार NTA ने पहले की तरह कोई डेटशीट जारी नहीं की है। इसके बजाय, छात्रों को सीधे शहर सूचना पर्चियों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इनमें परीक्षा केंद्र का शहर और संभवतः विषयवार तारीखें भी शामिल होंगी।
13 भाषाओं में होगी परीक्षा, उम्र की कोई सीमा नहीं
CUET UG 2025 परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें अंग्रेज़ी, हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, असमिया, गुजराती, मराठी, उड़िया, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल हैं। परीक्षा देने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है, लेकिन छात्रों को उस यूनिवर्सिटी या संस्थान की आयु-सीमा का पालन करना होगा जिसमें वे आवेदन करना चाहते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से लें सटीक जानकारी
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: MP News: कौन है एमपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा? 100 प्रतिशत नंबर लाकर रचा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications