CUET UG 2025: कब होगी परीक्षा? तारीख पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें NTA की ओर से जारी ताजा अपडेट
CUET UG 2025 Exam Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों की नजरें इन दिनों लगातार एक ही सवाल पर टिकी हुई हैं - परीक्षा आखिर कब शुरू होगी? क्या वाकई 8 मई से CUET की शुरुआत हो जाएगी? हर साल की तरह इस बार भी छात्र और अभिभावक परीक्षा तारीख को लेकर उत्साहित भी हैं और चिंतित भी। परीक्षा के करीब आते ही सोशल मीडिया और शिक्षा पोर्टल्स पर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी हैं।
हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अब तक केवल एक संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि CUET UG 2025 की परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 के बीच कराई जा सकती है। लेकिन, फाइनल डेटशीट और City Intimation Slip अभी जारी नहीं हुई हैं। ऐसे में छात्र कंफ्यूजन में हैं कि क्या सच में 8 मई से परीक्षा शुरू हो जाएगी या फिर इसमें देरी होगी?

8 मई से 1 जून के बीच हो सकती है परीक्षा
NTA द्वारा जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा मई और जून के पहले हफ्ते के बीच कराई जा सकती है। यह शेड्यूल सिर्फ एक अनुमान है, न कि फाइनल तारीखें।
ये भी पढ़ें: MSBSHSE Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, लड़कियां रहीं इस बार भी आगे, देखें पास प्रतिशत
क्या होता है संभावित शेड्यूल का मतलब?
संभावित शेड्यूल का मतलब है कि NTA ने परीक्षा के लिए एक तय समय सीमा दी है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि किस दिन कौन-सी परीक्षा होगी।
कब आएगा पूरा शेड्यूल और शहर जानकारी?
उम्मीद है कि मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक NTA परीक्षा की फाइनल डेटशीट और City Intimation Slip जारी करेगा। इसके बाद छात्र यह जान पाएंगे:
- उनकी परीक्षा किस तारीख को है
- परीक्षा किस शहर में देनी है
- एडमिट कार्ड कब डाउनलोड करना होगा
क्या परीक्षा में देरी हो सकती है? छात्र क्या करें?
जब तक पूरा शेड्यूल नहीं आता, छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीच उन्हें ये काम करते रहना चाहिए:
- NTA की वेबसाइट और शैक्षिक पोर्टल्स पर नजर बनाए रखें
- यह मानकर चलें कि परीक्षा 8 मई से शुरू हो सकती है
- अपनी पढ़ाई को संभावित शेड्यूल के हिसाब से जारी रखें
एक जरूरी सलाह
CUET UG 2025 देश के कई केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए बेहद जरूरी परीक्षा है। ऐसे में छात्रों को न केवल पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि हर अपडेट के लिए सतर्क रहना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications