Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CMAT 2025 Admit Card: कब जारी होंगे सीमैट 2025 के लिए एडमिट कार्ड? इस लिंक से करें डाउनलोड

CMAT 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 25 जनवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2025) का एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT से डाउनलोड कर सकते हैं। CMAT 2025 परीक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की योग्यता और प्रबंधन कौशल का आकलन करना है। इसकी जानकारी परीक्षा की सूचना बुलेटिन में पहले ही दी गई थी।

CMAT 2025 Admit Card

परीक्षा शेड्यूल

CMAT 2025 परीक्षा 25 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
ये भी पढ़ें: DDU University News: बैक पेपर की परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस तिथि को होने एग्जाम

एडमिट कार्ड में कौन सी जानकारी होगी शामिल

एडमिट कार्ड पर परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य निर्देश दिए जाएंगे।

परीक्षा के दिन कौन सी चीजें साथ ले जानी होंगी?

  • उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित चीजें अपने साथ लानी होंगी:
  • एडमिट कार्ड और सेल्फ-डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग)
  • एक साधारण पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन
  • अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (उपस्थिति शीट पर चिपकाने के लिए)
  • व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल
  • वैध पहचान पत्र (ID प्रूफ)
  • यदि उम्मीदवार डायबिटिक हैं, तो शुगर टैबलेट्स या फल (जैसे केला, सेब, संतरा)।

गौरतलब है कि पहले NTA ने परीक्षा शहर की जानकारी देने वाला सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था, जिसमें परीक्षा केंद्र के शहर का नाम बताया गया था। हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड लाना होगा, सिटी इंटिमेशन स्लिप की आवश्यकता नहीं है।

CMAT 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • NTA की वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या होने पर क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होती है या एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो वे NTA से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
ईमेल: [email protected]

CMAT एडमिशन प्रक्रिया

CMAT परीक्षा, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा अनुमोदित संस्थानों में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

  • परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को भाग लेने वाले संस्थानों में अलग से आवेदन करना होगा।
  • प्रत्येक संस्थान अपनी कट-ऑफ स्कोर और चयन प्रक्रिया की घोषणा करेगा।
  • चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हो सकते हैं।
  • अंतिम चयन उम्मीदवार के GD और PI में प्रदर्शन पर आधारित होगा।

ये भी पढ़ें: Russian Army में भर्ती का रैकेट, मोटी कमाई का देते थे लालच, 3 गिरफ्तार, 2 ने उगला 'राज'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+