DDU University News: बैक पेपर की परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस तिथि को होने एग्जाम
DDU University Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के बैंक पेपर की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा शेड्यूल -
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन के आदेशानुसार विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर( सत्र 2021 -22, 2022- 23 एवं 2023 -24 ) बैक पेपर पुराना पाठ्यक्रम के योग्य छात्रों की परीक्षाएं 23 जनवरी से प्रारंभ होंगी।

Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने जिस कल्याण मंडपम का किया निरीक्षण उसके हैं बड़े फायदे, ऐसे मिलेगी राहत
परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र से प्रश्न पत्र कोड एवं प्रश्न पत्र का नाम देखकर सुनिश्चित तिथि व समय पर परीक्षा में सम्मिलित हों। परीक्षा में न सम्मिलित होने की दशा में वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार की एक योजना है, जिसका मकसद स्वयंसेवकों व सेविकाओं मे सामुदायिक सेवा के ज़रिए उनका व्यक्तित्व और चारित्रिक विकास करना है। यह योजना युवा मामलों और खेल मंत्रालय के द्वारा संचालित होती है, इस योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंध तीनों जनपदों में लगभग 28000 छात्र पंजीकृत होते हैं। जब छात्र 2 वर्ष के मध्य विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होकर कुल 240 घंटे की पूर्ण कर लेते हैं, तो इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। यह प्रमाण पत्र स्वयंसेवकों के अग्रेतर शैक्षिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। जनहित गारंटी अधिनियम-2011 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना का यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रदान किये जा रहे हैं । जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 थी, *जिसे शासन द्वारा विस्तारित करके 21 जनवरी 2025 तक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications