CBSE Board Result 2025: 10वीं-12वीं के परिणाम इस दिन होंगे जारी! डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
CBSE Board Result 2025: CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल लाखों स्टूडेंट्स की निगाहें अब सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं और वो है रिजल्ट। स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर और पेरेंट्स भी रिजल्ट की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही बस उस पल का इंतजार है जब बोर्ड परिणाम की घोषणा करेगा।
CBSE की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर उम्मीद की जा रही है कि नतीजे मई के मध्य से आखिरी हफ्ते के बीच जारी कर दिए जाएंगे। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
- सबसे पहले results.cbse.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- 'CBSE 10th Result 2025' या 'CBSE 12th Result 2025' पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना
डिजीलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट
- digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- कक्षा 10 या 12 का विकल्प चुनें।
- स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल से मिला 6 अंकों का पिन दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन के बाद डिजीलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
- 'Documents' सेक्शन में जाकर रिजल्ट डाउनलोड करें।
- अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो सीधे लॉग इन करके रिजल्ट देखा जा सकता है।
UMANG ऐप से भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
कब हुई थीं परीक्षाएं?
CBSE ने इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की थीं। पिछले साल रिजल्ट 13 मई को, 2023 में 12 मई को और 2022 में 22 जुलाई को आए थे। इस हिसाब से इस बार भी रिजल्ट मई के अंतिम हफ्ते तक आ सकता है।
पिछले साल क्या रहा था रिजल्ट का हाल?
2024 में CBSE बोर्ड परीक्षा के लिए 22,51,812 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 22,38,827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 20,95,467 छात्र पास हुए थे। यह एक शानदार पास प्रतिशत था।
ये भी पढ़ें: Gujarat Board Result 2025: 17 अप्रैल को नहीं आएगा गुजरात बोर्ड का परिणाम? पढ़ें GUJCET रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications