Gujarat Board Result 2025: 17 अप्रैल को नहीं आएगा गुजरात बोर्ड का परिणाम? पढ़ें GUJCET रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट
Gujarat Board Result 2025: GUJCET 2025 में भाग लेने वाले हजारों छात्रों के बीच उस वक्त हलचल मच गई जब सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज तेजी से वायरल होने लगी। इसमें दावा किया गया था कि गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम और GUJCET परीक्षा का रिजल्ट 17 अप्रैल को घोषित करेगा।
रिजल्ट को लेकर पहले से ही बेसब्र छात्र इस खबर को देखकर खुश तो हुए, लेकिन अब गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने इस वायरल खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2025 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को फर्जी करार दिया है।

बोर्ड ने न सिर्फ इस अफवाह को नकारा है, बल्कि सभी छात्रों और अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अनाधिकारिक सूचना पर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना
'रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई'
बोर्ड ने साफ किया है कि इस तरह की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। गांधीनगर स्थित बोर्ड ने बयान में कहा, "गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऐसा कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। यह प्रेस नोट पूरी तरह फर्जी है।"
'रिजल्ट की जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से लें'
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org और बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें।
GUJCET की फाइनल आंसर की जारी
GSEB ने GUJCET परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी छात्रों द्वारा भेजी गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। यह उत्तर कुंजी मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पत्र सेट (T.Q.P.) 1 से 20 तक की है और यह गुजराती, हिंदी और इंग्लिश तीनों माध्यमों के लिए जारी की गई है। छात्र www.gseb.org पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
छात्र रहें सतर्क, फर्जी खबरों से बचें
बोर्ड ने दोहराया है कि रिजल्ट से जुड़ी सही और ताजा जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट और ऑफिशियल चैनलों से ही मिलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि किसी भी वायरल मैसेज या अफवाह के झांसे में न आएं।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: मई में इस दिन आएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के परिणाम! यहां देखें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications