UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना
UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। यह खबर इतनी तेजी से फैली कि छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मच गई। लेकिन अब खुद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सामने आकर इस खबर को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है और जो भी जानकारी होगी, वह केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही साझा की जाएगी। छात्रों से कहा गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

'आधिकारिक जानकारी वेबसाइट पर ही मिलेगी'
बोर्ड ने साफ किया है कि रिजल्ट से जुड़ी कोई भी सूचना सिर्फ उसकी आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए ही दी जाएगी। छात्रों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल ऑफिशियल घोषणाओं पर भरोसा करें।
ये भी पढ़ें: RBSE Results 2025: कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
24 फरवरी से 12 मार्च तक हुए थे एग्जाम
इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 को खत्म हुई थीं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम 17 मार्च से शुरू कर दिया गया था।
इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्र हुए शामिल
साल 2025 की परीक्षाओं में कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 27.32 लाख छात्र 10वीं और 27.05 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में 8140 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
कॉपी जांच का काम पूरा
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पूरी हो चुकी है। कुल 261 मूल्यांकन केंद्रों पर 1,34,723 परीक्षकों ने करीब 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांची हैं। जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए थे।
लाइव मॉनिटरिंग से हुई निगरानी
मूल्यांकन केंद्रों से लाइव फीड यूपी बोर्ड मुख्यालय और लखनऊ स्थित कैंप ऑफिस तक भेजी जा रही थी, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जांच का काम जिला, मंडल और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी में हुआ।
रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं
फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख तय नहीं की है। जैसे ही रिजल्ट की तारीख फाइनल होगी, उसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? वेबसाइट डाउन होने पर SMS के जरिए ऐसे देख सकेंगे परिणाम












Click it and Unblock the Notifications