CBSE Board Result 2025: कल नहीं आएंगे CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, बोर्ड ने बताई वायरल तारीख की सच्चाई

CBSE Board 10th-12th Result 2025: CBSE रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों ने छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी बढ़ा दी है। हर जगह एक ही सवाल घूम रहा है - आखिर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

सोशल मीडिया पोस्ट्स, यूट्यूब वीडियोज और कुछ वेबसाइट्स दावा कर रही हैं कि रिजल्ट 2 मई को जारी होगा। लेकिन क्या ये खबरें सही हैं? अब खुद CBSE ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सामने रख दी है।

CBSE Result 2025

दरअसल, एक वरिष्ठ CBSE अधिकारी ने साफ कहा है कि रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं की गई है और 2 मई को नतीजे आने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से बचें।

'केवल आधिकारिक सुचना पर करें भरोषा'

अधिकारी ने साफ कहा है कि रिजल्ट की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है और इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान भी नहीं हुआ है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर ही नजर रखें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: हो गया क्लियर! इस बीच आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने के स्टेप

कब आ सकते हैं नतीजे?

पिछले वर्षों की परंपरा को देखें तो CBSE अपने बोर्ड रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में घोषित करता है। साल 2024 में भी परिणाम 13 मई को आए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 44 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 24.12 लाख छात्र 10वीं और 17.88 लाख छात्र 12वीं कक्षा के थे। संभावना है कि दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएंगे।

कैसे देखें रिजल्ट?

जब रिजल्ट घोषित होगा, तो छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की मदद से ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। असली मार्कशीट बाद में स्कूल के जरिए मिलेगी।

पिछले साल रहा था शानदार प्रदर्शन

2024 में 12वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि 10वीं के परिणाम और भी बेहतर रहे थे - पास प्रतिशत 93.60% रहा, जो 2023 की तुलना में 0.48% ज्यादा था।

बोर्ड ने दी चेतावनी

बोर्ड ने एक बार फिर सभी छात्रों और पैरेंट्स को आगाह किया है कि वे किसी भी अनाधिकारिक खबर या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए केवल CBSE की वेबसाइट्स पर भरोसा करें और किसी भी भ्रम से बचें।
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+