CBSE Board Result 2025: हो गया क्लियर! इस बीच आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने के स्टेप
CBSE Board Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए एक अहम घड़ी अब बेहद करीब है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने वाला है। छात्र, अभिभावक और स्कूल लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।
इस साल परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच शांतिपूर्वक आयोजित हुई थीं और अब बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, परिणाम 7 मई से 12 मई 2025 के बीच कभी भी जारी किए जा सकते हैं। CBSE ने इस बार लगभग 38 लाख छात्रों की परीक्षा करवाई थी, जिनमें से करीब 21 लाख छात्र 10वीं और 17 लाख छात्र 12वीं कक्षा में थे। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब अंतिम सत्यापन का काम चल रहा है।

इस बार की परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य बातें
- परीक्षा तिथि: 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025
- उम्मीदवारों की संख्या: कक्षा 10वीं - लगभग 21 लाख, कक्षा 12वीं - लगभग 17 लाख
- पास होने के लिए जरूरी अंक: हर विषय में कम से कम 33% अंक (थ्योरी और इंटरनल मिलाकर)
ये भी पढ़ें: Telangana SSC 10th Result 2025: BSE तेलंगाना आज जारी करेगा 10वीं बोर्ड का परिणाम, ये है चेक करने के स्टेप
कहां देखें CBSE रिजल्ट 2025
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
- cbseresults.nic.in पर जाएं
- Class 10 या Class 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल कोड दर्ज करें
- 'Submit' करें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें
- डिजीलॉकर के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट मिलेगी। इसके लिए www.digilocker.gov.in पर लॉग इन करें।
रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?
री-इवैल्यूएशन: रिजल्ट आने के 3-4 दिन बाद पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे
आगे की पढ़ाई: कॉलेज एडमिशन के लिए प्रोविजनल मार्कशीट के आधार पर आवेदन शुरू हो जाएंगे
पूरक परीक्षा: जिन छात्रों के विषय छूट गए हैं, उनके लिए जुलाई 2025 में पूरक परीक्षा करवाई जाएगी
बोर्ड ने सलाह दी है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी लें और अफवाहों या थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से बचें।
ये भी पढ़ें: Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, जानें इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications