CBSE Revaluation 2026: पहले बदली तारीख, अब पोर्टल पर दिखा 'Under Maintenance' का बोर्ड, कब खुलेगी वेबसाइट?

CBSE Revaluation 2026: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद अब कई छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 1 जून से वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन तय तारीख आने के बावजूद छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार सुबह से ही CBSE की वेबसाइट पर "Under Maintenance" का संदेश दिखाई दे रहा है।

इससे हजारों छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। कई छात्र लगातार वेबसाइट चेक कर रहे हैं ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही फॉर्म भर सकें। वहीं बोर्ड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तकनीकी काम पूरा होते ही पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल छात्रों को केवल CBSE की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

CBSE Revaluation 2026

पहले बदली गई थी आवेदन की तारीख

CBSE ने शुरुआत में बताया था कि कक्षा 12 के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी। बाद में बोर्ड ने नया नोटिस जारी कर तारीख बदलकर 1 जून कर दी। बोर्ड ने कहा था कि बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगे जाने के कारण प्रक्रिया को कुछ दिन आगे बढ़ाया गया है। इसी वजह से आवेदन की नई तारीख तय की गई थी।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: 21 जून को ऑनलाइन या CBT मोड़ में होगा री-एग्जाम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ

वेबसाइट पर दिख रहा है मेंटिनेंस संदेश

1 जून की सुबह जैसे ही छात्र आवेदन करने के लिए पोर्टल पर पहुंचे, उन्हें वेबसाइट पर मेंटिनेंस का संदेश दिखाई दिया। इसके बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी भी साझा की। छात्रों का कहना है कि पहले ही तारीख बदलने के कारण उन्हें अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा था। अब नई तारीख पर भी पोर्टल उपलब्ध नहीं होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

आवेदन शुरू होने का इंतजार

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों की जांच करवाना चाहते हैं, वे फिलहाल आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल कब तक पूरी तरह शुरू होगा। अभी तक बोर्ड की ओर से नई समय-सीमा या तकनीकी समस्या को लेकर कोई विस्तृत घोषणा जारी नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

छात्रों को क्या करना चाहिए?

जब तक पोर्टल दोबारा चालू नहीं हो जाता, छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया, नई तारीख या किसी भी बदलाव की जानकारी बोर्ड की ओर से वहीं जारी की जाएगी। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पोर्टल को जल्द सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें।

ये भी पढ़ें: CBSE से सवाल पूछने की सजा? 17 साल के छात्र को बताया डीप स्टेट एजेंट, राहुल गांधी से मुलाकात का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+