Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम रहेगा खराब, 12 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा?

Weather Forecast Today: मानसूनी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली है लेकिन कहीं-कहीं ये बरसात लोगों के लिए आफत भी बन गई है, जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए देश के 12 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है।

उसका कहना है कि 'कुछ जगहों पर बारिश के दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।'

Weather Forecast Today

IMD ने आज पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं मौसम की जानकारी देते हुए IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने ANI से कहा कि 'मानसून अब पूरे देश में फैल चुका है, जिसमें राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बचे हुए हिस्से भी शामिल हैं। आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया गया।'

मंडे को जिन 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल।

दिल्ली में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज खराब ही रहेगा, आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बरसात होती रहेगी। लोगों को इसके लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।


यूपी के 26 जिलों में रेन अलर्ट

इटावा, मैनपुरी , लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद, चंदौली , वाराणसी, भदोई, बादशाहपुर, गाजीपुर, जौनपुर में आज भाी बारिश की आशंका है तो वहीं बरेली, झांसी, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर ,अंबेडकर नगर, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

बिहार में भी होगी बरसात

पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर मे येलो अलर्ट और अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज में भारी बरसात के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में आज भी होगी बारिश

मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदु और नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में मौसम रहेगा खराब

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ में येलो अलर्ट और जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड -हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम

देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनाीतल में येलो अलर्ट तो वहीं मंडी , शिमला , सिरमौर , सोलन , ऊना और मनाली में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम और मदुरै सहित कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है इसलिए मछुआरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि कर्नाटक के बागलकोट, बल्लारी ,बेलगाम, बेंगलुरु में भी रेन अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+