UP Transfers 182 PCS officers: रातों-रात 182 PCS अधिकारियों के तबादले, 54 महिलाएं भी शामिल,देखें लिस्ट
UP Transfers 182 PCS officers: यूपी की योगाी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है, उसने 182 PCS अफसरों के तबादले किए हैं, जिसकी वजह से अब कई जिलों के SDM बदल दिए गए हैं। इस तबादले में 54 महिला अधिकारी शामिल हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो कि अपने काम की वजह से काफी चर्चित भी रहते हैं, जैसे कि कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को अब बागपत भेज दिया गया है।

तो वहीं वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात ट्रांसफर कर दिया गया है तो वही रायबरेली की SDM मिथिलेश कुमार तिवारी का मैनपुरी तबादला कर दिया गया है। उन्नाव की हसनगंज तहसील की SDM प्रज्ञा पांडे अब आपको बाराबंकी में दिखाई देंगी तो वहीं आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र का सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
यूपी के पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची

ग़ाज़ीपुर के एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के एसडीएम शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है।

मैनपुरी के एसडीएम गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के एसडीएम मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है।

तबादलों की जानकारी विशेष सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से दी गई है। ट्रांसफर लिस्ट सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है और अधिकारियों को तय सीमा के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। मालूम हो कि हाल के महीनों में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से किया गया ये सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। उम्मीद है कि इस ट्रांसफर की वजह से अब व्यवस्था में नया बदलाव आएगा।


Click it and Unblock the Notifications
