विंबलडन जीतकर यानिक सिनर हुए मालामाल, प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ ? हारने वाला ले गया IPL से ज्यादा पैसा

Wimbledon 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम करने के बाद इटली के यानिक सिनर को बड़ी इनामी राशि मिली है। सिनर अब मालामाल हो गए हैं। आईपीएल टीम से भी ज्यादा पैसा सिनर को मिला है। फाइनल मैच में सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पराजित किया था।

सिनर ने फाइनल मैच में पहला सेट गंवाने के बाद अगले तीनों सेट में जीत दर्ज करते हुए ज्वेरेव को एकतरफा हरा दिया। ज्वेरेव के पास सिनर की चतुराई भरे गेम के सामने कोई जवाब नहीं था। सिनर ने 6-7, 7-6, 6-3 और 6-4 से मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया।

Wimbledon 2026 Prize Money

विंबलडन में इस बार प्राइज मनी में भारी वृद्धि की गई थी। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के लिए प्राइज़ मनी में इजाफा किया गया था। ऐसे में यह देखना होगा कि टाइटल जीतने वाले और हारने वाले प्लेयर को इनाम के तौर पर कितनी धन राशि मिली होगी।

कितनी मिली यानिक सिनर को प्राइज मनी?

टाइटल जीतने वाले प्लेयर को आज 13 जुलाई के रेट के हिसाब से 46 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है। वहां पाउंड में इनाम मिलता है, इसलिए इसे भारतीय रुपये में बदलकर बताया गया है। यानी सिनर ने इतनी बड़ी रकम बतौर इनाम जीत ली है। उनको एक ट्रॉफी भी मिली है। फाइनल में पराजित होने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 23 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है लेकिन यह सिनर के इनाम से आधी रकम है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए यह रकम समान है। आईपीएल में टाइटल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ मिलते हैं, सिनर और ज्वेरेव दोनों इससे ज्यादा रकम ले गए।

पहले राउंड में हारने वाले भी हो बन गए करोड़पति

सबसे खास बात तो यह है कि पहले राउंड में हारकर बाहर होने वाले प्लेयर्स को भी अच्छी रकम बतौर इनाम मिली है। एक करोड़ से ज्यादा रकम पहले राउंड वाले प्लेयर्स को मिली है। दूसरे राउंड वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ से ज्यादा की धन राशि मिली है।

विनर से लेकर पहले राउंड में हारने तक प्राइज मनी (Wimbledon 2026 Prize Money)

  • चैम्पियन- 46 करोड़ रुपये
  • फाइनलिस्ट- 23 करोड़ रुपये
  • सेमीफाइनलिस्ट- 11.53 करोड़ रुपये
  • क्वार्टर फाइनलिस्ट- 6.15 करोड़ रुपये
  • राउंड 16- 3.84 करोड़ रुपये
  • राउंड 32- 2.37 करोड़ रुपये
  • राउंड 64- 1.61 करोड़ रुपये
  • राउंड 128- 1.02 करोड़ रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+