Kumar Sanu के बेटे जान को हुआ COVID, हुई ऐसी हालत, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, लोग मांग रहे दुआ

Kumar Sanu Son Jaan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे जान सानू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जान को कोविड (Covid) हो गया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर आइवी ड्रिप लगी है, जिसे देखकर लोग चिंता में आ गए हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जान ने एक ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे देखने के बाद ही यूजर्स उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं।

कोविड का शिकार हुए जान कुमार सानू
आपको बता दें कि जान कुमार सानू ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो। उन्होंने आगे लिखा है- फिट चेक। मैंने अपने फेवरेट डिजाइनर के कपड़े पहने हैं। कोकिलाबेन, चेक्ड इन: कोविड फ्रॉम वुहान।

Kumar Sanu Son

फैंस ने जान के जल्द ठीक होने की दुआ

अस्पताल के कमरे में भी जान का स्वैग देखने लायक है। बीमार होने के बावजूद वह फिट चेक दे रहे हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने उन पर प्यार बरसाया है और लिखा है- जल्दी ठीक हो जाओ। फैंस जानू के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

कब आया था कोविड?

आपको बता दें कि दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से कोविड की शुरुआत हुई थी। बाद में ये जानलेवा बीमारी धीरे-धीरे कई देशों में फैल गई और मार्च 2020 में दुनियाभर में लॉकडाउन लगा दिया गया। लगातार बढ़ती इस महामारी में कई लोगों की जान गई, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे। उस समय सभी अपने घर में बंद रहते थे और सावधानी बरतते थे। बाद में मई 2023 में WHO ने इस बीमारी के खत्म होने का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी भी कुछ केस देखने को मिलते है, जो नॉर्मल हैं।

क्या करते हैं जान कुमार सानू?

जानकारी के अनुसार जान कुमार सानू फेमस सिंगर कुमार सानू और उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं। जान खुद भी एक सिंगर है। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में मिली थी। जान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कई कवर सॉन्ग्स और रील्स पोस्ट करते रहते है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+