BSSC Recruitment 2025: सिर्फ 100 रुपये में करें CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन, देखें एग्जाम पैटर्न
BSSC CGL-4 and Office Attendant Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बहुप्रतीक्षित चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-4) और कार्यालय परिचारी यानी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5208 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 1481 पद सीजीएल के जरिए और 3727 पद ऑफिस अटेंडेंट के लिए हैं।
खास बात यह है कि इस बार आयोग ने आवेदन शुल्क घटाकर सभी उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 100 रुपये कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

अब सिर्फ 100 रुपये में आवेदन
आयोग ने दोनों भर्तियों की आवेदन फीस में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 540 रुपये तक फीस देनी पड़ती थी, वहीं अब सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?
ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की मुख्य बातें
- कुल पद - 3727
- योग्यता - 10वीं पास
- आयु सीमा - 18 से 37 वर्ष (महिला, आरक्षित और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
- चयन प्रक्रिया - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न -
- 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
- 2 घंटे का पेपर
- सही उत्तर पर 4 अंक, गलत पर 1 अंक कटेगा
- सामान्य ज्ञान 40 अंक, गणित 30 अंक, हिन्दी 30 अंक
सीजीएल-4 भर्ती की मुख्य बातें
- कुल पद - 1481
- आयु सीमा - 21 से 37 वर्ष (नियम अनुसार छूट लागू)
पद और योग्यता -
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी - 1064 पद, किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
- योजना सहायक - 88 पद, ग्रेजुएशन
- कनीय सांख्यिकी सहायक - 5 पद, गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/स्टैट्स में ग्रेजुएशन
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी - 1 पद, ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/BSc IT
- अंकेक्षक - 125 पद, कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या स्टैट्स में ग्रेजुएशन
- अंकेक्षक (सहायक समितियां) - 198 पद, गणित या कॉमर्स में ग्रेजुएशन
सीजीएल प्रीलिम्स की खास बात
सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा किताब सहित आयोजित होगी। अभ्यर्थी तीन विषयों - सामान्य अध्ययन, गणित और सामान्य विज्ञान - की केवल टेक्स्टबुक साथ ले जा सकेंगे। अन्य गाइड, नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।
क्वालिफाइंग मार्क्स
- अनारक्षित - 40%
- पिछड़ा वर्ग - 36.5%
- अति पिछड़ा वर्ग - 34%
- अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाएं, दिव्यांग - 32%
जरूरी तारीख
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 25 अगस्त 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 24 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि - 26 सितंबर 2025
आवेदन से पहले क्या रखें तैयार
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BSF ने हेड कांस्टेबल RO/RM के लिए निकाली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications