BSF Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BSF ने हेड कांस्टेबल RO/RM के लिए निकाली भर्ती
BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक बार फिर से भर्ती का शानदार मौका दिया है। इस बार हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के कुल 1121 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी bsf.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

पदों का विवरण
- हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर): 910 पद
- हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक): 211 पद
ये भी पढ़ें: AAI Recruitment 2025: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी! अभी करें अप्लाई
योग्यता
- रेडियो ऑपरेटर (RO): 12वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों में कम से कम 60% अंक हों।
- रेडियो मैकेनिक (RM): 10वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास संबंधित ट्रेड का आईटीआई सर्टिफिकेट हो।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 23 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:
- पीएसटी और पीईटी टेस्ट
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल परीक्षा
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले bsf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए लिंक "BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2025" पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: BPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का मौका, बिहार में निकली वैकेंसी, कौन कर सकता है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications