Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?
Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे ने युवाओं को सुनहरा मौका देते हुए अप्रेंटिसशिप के तहत 2,800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, बल्कि चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इस वजह से यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और समय पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय पर आवेदन करें।

कुल पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग (General): 1150 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 433 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 215 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 778 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 289 पद
ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी:
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट
- OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। साथ ही, NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- General, OBC, EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क और 41 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
- SC/ST उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी, लेकिन 41 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ITI सर्टिफिकेट
नौकरी का सुनहरा मौका
रेलवे में नौकरी चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और दस्तावेज पूरे रखें, ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: AAI Recruitment 2025: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी! अभी करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications