Bihar STET 2025 Registration: BSEB ने जारी किया STET 2025 नोटिफिकेशन, पास होने पर मिलेगा लाइफटाइम सर्टिफिकेट

Bihar STET 2025 Registration: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह साल बेहद खास होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इस बार परीक्षा को लेकर सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि पास होने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा। यानी अब हर कुछ सालों में पात्रता परीक्षा देने की चिंता खत्म। इतना ही नहीं, इस प्रमाणपत्र के आधार पर उम्मीदवार सीधे दिसंबर 2025 में होने वाली BPSC TRE-4 भर्ती में भी शामिल हो पाएंगे। ऐसे में इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Bihar STET 2025 Registration

आवेदन कब और कहां

रजिस्ट्रेशन 8 सितंबर 2025 से चालू है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package:बजट में करें 'लैंड ऑफ हैप्पीनेस' की सैर, रेलवे का बेहतरीन ऑफर, आज ही बुक करें भूटान की टिकट

आजीवन प्रमाणपत्र

इस बार पास होने वाले उम्मीदवारों को आने वाले समय में बार-बार पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रमाणपत्र आजीवन मान्य होगा और उम्मीदवार इससे BPSC TRE-4 जैसी अगली भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे।

आवेदन शुल्क

फीस ऑनलाइन मोड से ही भरी जाएगी (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग)

एक पेपर के लिए

  • सामान्य / BC / EWS : ₹960
  • SC / ST / PH : ₹760

दोनों पेपर के लिए

  • सामान्य / BC / EWS : ₹1440
  • SC / ST / PH : ₹1140

परीक्षा तिथियां और परिणाम

STET 2025 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगा। परीक्षा का समय 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच होगा। रिजल्ट आने की संभावित तिथि 1 नवंबर 2025 बताई जा रही है।

उम्र सीमा और छूट

  • सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • महिलाओं, BC और MBC उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा पूरी तरह से CBT मोड में होगी।
  • कुल प्रश्न: 150 (समय: 2 घंटे 30 मिनट)
  • 100 प्रश्न - विषय से संबंधित
  • 50 प्रश्न - शिक्षक कला और अन्य दक्षताएं

विषय (पेपर-1) - माध्यमिक स्तर

हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला, विशेष शिक्षा

विषय (पेपर-2) - उच्च माध्यमिक स्तर

हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, संगीत

कैसे करें अप्लाई?

  • वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर "Bihar STET 2025 Application" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन भुगतान कर एप्लीकेशन पूरा करें।
  • फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

जरूरी निर्देश

  • फीस केवल ऑनलाइन मोड से भरी जाएगी।
  • दिए गए समय और वेब लिंक पर ध्यान दें।
  • प्रमाणपत्र पास होने पर BPSC TRE-4 दिसंबर 2025 जैसी भर्ती में उपयोगी होगा।
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? e-KYC के बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+