Bank Of Maharashtra Recruitment 2025: शुरू हुआ BOM के लिए रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 94 हजार तक वेतन,अभी करें अप्लाई
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: अगर आप सरकारी बैंक में अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नया भर्ती नोटिफिकेशन आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। देशभर के युवाओं के लिए जारी इस भर्ती अभियान के तहत जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II और स्केल III) के कुल 500 पद भरे जाएंगे।
यहां न सिर्फ आपको लगभग 94 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, बल्कि सरकारी बैंक की नौकरी के साथ मिलने वाली स्थिरता और अन्य सुविधाएं भी आपका करियर सुरक्षित बनाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कब और कैसे करें
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Haryana PSC Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
योग्यता और जरूरी शर्तें
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- 31 जुलाई 2025 को उम्मीदवार की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/EWS श्रेणी: ₹1180
- SC/ST/PwD श्रेणी: ₹118
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।
सैलरी और अन्य फायदे
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹93,960 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही बैंक की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
ये भी पढ़ें: क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा? कैसे करता है ये काम, समझिए पूरा प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications