Haryana PSC Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
Haryana PSC Recruitment: हरियाणा में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर समेत विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सिविल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी सेवा में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
कुल 153 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें असिस्टेंट इंजीनियर, म्युनिसिपल इंजीनियर और सब-डिवीजनल इंजीनियर के पद शामिल हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग की यह भर्ती पारदर्शिता और योग्य उम्मीदवारों को मौका देने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 80 पद
- म्युनिसिपल इंजीनियर (सिविल) - 47 पद
- सब-डिवीजनल इंजीनियर (सिविल) - 26 पद
कुल मिलाकर 153 पदों के लिए चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): केवल सिविल इंजीनियरिंग की रेगुलर डिग्री वाले ही आवेदन कर सकते हैं। पार्ट टाइम, ईवनिंग क्लासेस, डिस्टेंस एजुकेशन या गैर मान्यता प्राप्त संस्थान की डिग्री वाले इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं।
- म्युनिसिपल इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है। इसके साथ ही मैट्रिक या उससे ऊपर हिंदी या संस्कृत भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- सब-डिवीजनल इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिंदी या संस्कृत का ज्ञान जरूरी है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- हरियाणा के दिव्यांगजन (कम से कम 40% दिव्यांगता वाले) के लिए फीस नहीं है।
- ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस और हरियाणा की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
- हरियाणा के डीईएसएम उम्मीदवार जो अपने वर्ग से संबंधित हैं, उनका शुल्क भी 250 रुपये है।
- डीईएसएम उम्मीदवार जो सामान्य (यूआर) श्रेणी से हैं, उन्हें 1000 रुपये जमा करने होंगे।
- बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है।
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!












Click it and Unblock the Notifications