Kanya (Virgo) Career Horoscope 2021: अप-डाउन आते रहेंगे, अंतत सफलता मिलेगी
Kanya (Virgo) Career Horoscope 2021: कन्या राशि के लिए साल की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन इस साल करियर में अप-डाउन बहुत आएंगे। दशम का स्वामी बुध चतुर्थ स्थान में सूर्य के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहा है जो बिजनेस और जॉब दोनों में शुरुआती सफलताएं दिलाएगा लेकिन पंचम का शनि सफलताओं में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। इस कारण आप जितना आगे बढ़ेंगे उतना ही वापस पीछे आ जाएंगे। इस दौरान आपका मन विचलित रहने से आप कार्य में बदलाव करना चाहेंगे। एकाग्रता की कमी का खराब परिणाम आपको नौकरी में उठाना पड़ सकता है। इसलिए फरवरी से जून के बीच जरा सतर्क रहें। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। हां, आप इस समय का उपयोग आगे की कार्ययोजना बनाने में कर सकते हैं।
लेखन, बौद्धिक कार्य, फिल्म लेखन, प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े नौकरीपेशा लोगों को मन एकाग्र रखते हुए काम करना है सफलता मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। अष्टम में स्थित मंगल आपको क्रोध दिलाएगा और मनमुताबिक काम नहीं होने के कारण तनाव पैदा करेगा। आप उच्चाधिकारियों से विवाद कर सकते हैं जिसके कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। स्वराशि का मंगल अधिक उग्र रहेगा। यह आपको कोई शारीरिक परेशानी भी दे सकता है जिसका असर करियर पर पड़ेगा।
बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा
सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, रेलवे, ट्रांसपोर्टेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े नौकरीपेशा और व्यापारियों को बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, विशेषकर अप्रैल-मई के समय में। इस दौरान कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। पुराने कार्य जैसे चल रहे हैं उन्हें चलने दें।
साल के अंत का समय बेहतर रहेगा
सितंबर के बाद से लेकर साल के अंत तक का समय बेहतर रहेगा। पूरे साल करियर में जो कमियां रह गई हैं, वे दूर हो जाएंगी। इस दौरान आप मनचाही जगह पर स्थानांतर ले सकते हैं। जॉब में भी पदोन्नति होगी। अधिकारियों से करीबी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। जो लोग स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं वे लाभ की स्थिति में आ जाएंगे।
वर्ष का उपाय : कन्या राशि के जातक इस साल बुधवार का व्रत रखें। शनिदेव की शांति करवाएं।













Click it and Unblock the Notifications