Yearly Horoscope 2023: 1 जनवरी 2023 का पहला दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। यह वर्ष आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, कॅरियर, प्रेम संबंध और बिजनेस के लिहाज से ठीक रहेगा लेकिन कुछ राशियों की किस्मत इस बार तेजी से चमकने वाली है। साल का पहला दिन रविवार है जो कि सूर्य भगवान को समर्पित है। सूर्य तो ऊर्जा, शक्ति, ज्ञान और तेज का पर्याय है इसलिए साल 2023 भी बहुत सारी ऊर्जा, शक्ति और ज्ञान को लेकर आ रहा है। साल 2023 कुछ राशियों के लिए काफी लकी साबित होगा तो कुछ लोगों के लिए बहुत सारी सौगात भी लेकर आया है। वैसे आपको बता दें कि शक्ति का पर्याय मंगल भी 12 जनवरी 2023 को वृषभ राशि में मार्गी हो रहा है, जिसका प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा, कुंडली के अलग-अलग भाव में मंगल के वक्री होने के अलग-अलग प्रभाव मिलते हैं। इनमें शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव जुड़े होते हैं तो वहीं 17 जनवरी से शनि के एकादश होने से भी ग्रहों की चाल पर असर पड़ेगा तो वहीं 30 अक्टूबर तक राहु पहले और केतु सातवें स्थान में रहने से भी ग्रहों की स्थिति बदलेगी तो वहीं 13 मार्च 2023 तक वक्री मंगल द्वितीय स्थान में आने से राशियां प्रभावित होती हैं इसी वजह से लोगों के मन में काफी उत्सुकता बनी हुई है कि साल 2023 (varshik rashifal 2023) कैसा होगा और जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा? इस पेज पर आप सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं, यहां पर मिलेगा आपको साल के 12 महीनों के बारे में पूरी जानकारी जो देंगें आपको पंडित गजेंद्र शर्मा, जो कि आपको सेहत , करियर, परिवार, प्रेम, संतान सुख के बारे में भी बताएंगे। मालूम हो कि पं.गजेन्द्र शर्मा महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन से ज्योतिष पत्रोपाधि में मेरिट होल्डर हैं। उन्हें वैदिक ज्योतिष,हस्तरेखा,वास्तु,रत्न शास्त्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।