Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें हेलीकॉप्टर की बुकिंग? रूट और खर्चा भी जानिए

Amarnath Yatra 2026: आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है, 57 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा अब 28 अगस्त को खत्म होगी। आपको बता दें कि ये यात्रा तीन तरह से होती है, एक होता है पद यात्रा, दूसरा तरीका है कि पालकी या घोड़ा और तीसरा तरीका है हेलीकॉप्टर, जो कि अपेक्षकृत थोड़ा महंगा है, आइए जानते हैं कि हेलीकॉप्टर बुकिंग का खर्चा कितना आता है और बुकिंग कैसे कर सकते हैं?

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए कैसे करें हेलीकॉप्टर की बुकिंग?

  • SASB पोर्टल से सीधे करें हेलीकॉप्टर की बुकिंग।
  • किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या एजेंट से टिकट खरीदने से बचें।
  • सबसे पहले अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं।
  • अपनी यात्रा की तिथि और हेलीकॉप्टर रूट चुनें।
  • भुगतान के बाद टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट अपने साथ रखें।

अमरनाथ यात्रा 2026 में हेलीकॉप्टर यात्रा के दो रूट हैं

  • नीलग्राथ (बालटाल)
  • उड़ान समय: लगभग 8-10 मिनट
  • पंचतरणी से पवित्र गुफा तक लगभग 6 किमी की दूरी (पैदल/घोड़ा/पालकी)
  • खर्चा- ₹3,250 प्रति व्यक्ति
  • पहलगाम
  • उड़ान समय: लगभग 20-25 मिनट
  • पंचतरणी से गुफा तक लगभग 6 किमी
  • खर्चा- ₹3,250 प्रति व्यक्ति
  • यात्रा के लिए किराया श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित करता है।

अमरनाथ यात्रा 2026 का महत्व

अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का ज्ञान दिया था, माना जाता है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसे सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस यात्रा के लिए सुरक्षा के पु्ख्ता इंतजाम किए गए हैं।

'व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद'

यात्रा के लिए रवाना करने वाले श्रद्धालु ने कहा कि 'हम की गई व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद करते हैं। सुरक्षा के इंतज़ाम बहुत अच्छे हैं और साफ़-सफ़ाई का काम भी बहुत अच्छे से किया गया है। तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी या दिक्कत नहीं हो रही है। साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखा जा रहा है और सभी ज़रूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।'

पीएम मोदी ने किया 5 संकल्पों का आग्रह

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि 'समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।' इसके बाद उन्होंने 5 संकल्पों का आग्रह किया है।

  • पहला संकल्प - स्वच्छता के नियमों का पालन करें ।
  • दूसरा संकल्प -प्रशासन के सभी आदेशों, यातायात के नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
  • तीसरा संकल्प -'वोकल फॉर लोकल' का ध्यान दें,यात्रा पर खरीदें स्थानीय सामान।
  • चौथा संकल्प - बाबा अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को आगे बढ़ाएं।
  • पांचवां संकल्प - भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

यह पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, क्या है गाइडलाइंस? कितना है खर्चा?
यह पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, क्या है गाइडलाइंस? कितना है खर्चा?
यह पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: 'बाबा बर्फानी आपकी हर इच्छा पूरी करें', श्रद्धालुओं को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: 'बाबा बर्फानी आपकी हर इच्छा पूरी करें', श्रद्धालुओं को भेजें खास संदेश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+