पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की टूटी सगाई! 4 महीने ही चल पाया रिश्ता, शादी से पहले क्यों हुआ सब कुछ खत्म

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा है। पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं और कई लोग इसे दोनों के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ ऐसा लिखा है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के साथ उनका रिश्ता टूट गया है, इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ नहीं लिखा था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Prithvi Shaw

आकृति ने लिखा कि कई बार धोखा मिलने के बाद भी मैंने एक शब्द नहीं कहा। एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी मैं भरोसा नहीं कर पा रही हूं। एक कदम का मतलब उनकी तरफ से शायद सगाई है, जो उन्होंने पृथ्वी शॉ से की। इसके बाद उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर इस इंसान के बारे में आप जो भी देखते हैं, सब कुछ सही है।

क्रिप्टिक पोस्ट के बाद शुरू हुई चर्चाएं

जैसे ही यह इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स का मानना है कि आकृति अग्रवाल ने बिना नाम लिए पृथ्वी शॉ की ओर इशारा किया है। वहीं कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और शायद उनकी सगाई भी टूट चुकी है।

akriti agarwal

हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल दोनों की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को फिलहाल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है लेकिन आकृति ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखते हुए कुछ गड़बड़ होने का इशारा कर दिया है।

कब हुई थी दोनों की सगाई?

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति की सगाई 8 मार्च को ही हुई थी। उसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर ही किया था। अब आकृति ने धोखा मिलने की स्टोरी लगाई लेकिन पृथ्वी शॉ के प्रोफाइल में जिम का फोटो लगा है। इस पर लोगों ने उनकी क्लास भी लगाई है।

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। वह गुजरात से आती हैं। इसके अलावा वह साउथ इंडस्ट्री की फिल्म त्रिमुखा में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+