Vrischika (Scorpio) Career Horoscope 2021: करियर में ठहराव रहेगा, आत्मविश्वास बनाए रखें

Vrischika (Scorpio) Career Horoscope 2021: वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में साल 2021 में शारीरिक कमजोरी बाधा बनेगी। छठे घर में मंगल और सप्तम में राहू की उपस्थिति के कारण बार-बार बीमारियां परेशान करेंगी जिनके कारण आप चाहकर भी बहुत से काम नहीं कर पाएंगे। आगे बढ़ने के चांस मिलेंगे लेकिन शारीरिक अस्वस्थता के कारण मजबूरी में मौके छोड़ने पड़ेंगे। इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी और दूसरों से पिछड़ जाएंगे। इसके अलावा लग्न में केतु होने के कारण करियर को लेकर आपके कई निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। वर्ष प्रारंभ से लेकर जुलाई तक का समय काफी उलझनों और परेशानियोंभरा रह सकता है। नौकरीपेशा को इस दौरान कार्यस्थल पर प्रताड़ना का सामना कर पड़ सकता है, जबकिकारोबारियों को लाभ होता नहीं दिखाई देगा। वर्ष के उत्तरा‌र्द्ध में परिस्थितियां कुछ संभलेंगी। आप स्वस्थ होंगे और ठहरे हुए करियर को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

अगस्त से अक्टूबर के समय में नौकरी में बदलाव, स्थानांतरण, कारोबार में कुछ नया जोड़ने का प्रयास करें, सफल होंगे। पूरे वर्ष का यही वह समय है जब आप पूरे साल की कमियों की भरपाई कर सकेंगे। युवाओं को इस दौरान नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। सीए, सीएस, इंजीनियरिंग कर रहे युवाओं को बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों से जॉब के ऑफर आएंगे। यदि आप पहले से नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान कार्य को सराहना मिलेगी और आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाब होंगे।

अंत में रिजल्ट आपके ही पक्ष में आएगा

वर्ष के अंतिम दो माह पूरे साल का मंथन करने के रहेंगे। आप देखेंगे कि आपने वर्ष के शुरुआत में जितना खोया है, वह साल जाते-जाते आपको वापस लौटा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज, खानपान, रेस्टोरेंट, होटल, कृषि उपकरण संबंधी कार्य, कृषि, जैविक खेती आदि के काम इस साल खूब लाभ अर्जित करवाएंगे।

वर्ष का उपाय : वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2021 में बाधाएं, परेशानियां अधिक आएंगी। आपको मंगल की शांति अनिवार्य रूप से करवानी है। इसके साथ ही लहसुनिया धारण करें, इससे केतु की शांति होगी।

यह पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+