Samudrik Shastra: होंठों की बनावट बताती है कौन है सेक्सी और कौन है स्मार्ट?

Samudrik Shastra: 'हम लबों से कह ना पाए और वो समझे नहीं'.... या 'होठों से छू लो तुम' ... जैसे गीत रूहानी मोहब्बत को प्रेम की चाशनी में रंग देते हैं, होंठ या लिप्स महिलाओं के शरीर का वो हिस्सा है, जिस पर लगभग श्रृंगार रस के हर कवि की और इश्क का कलाम लिखने वाले हर शायर की कलम चली है। होंठ केवल प्रेम का प्रतीक नहीं बल्कि बातचीत का जरिया भी है।

ये नारी के सौंदर्य में चार चांद तो लगाते ही हैं और साथ ही इंसान को अच्छे और बुरे शब्दों से रूबरू भी करवाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये होंठ किसी भी महिला के स्वभाव का राज भी खोल देते हैं? नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे?

Samudrik Shastra

सामुद्रिक शास्त्र में बॉडी के हर पार्ट के बारे में बखूबी बताया गया है, ये एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के अंगो के आकार और बनावट से पुरुष और महिला के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के संकेत बताए गए हैं।

होंठों के शेप से जानें महिलाओं का स्वभाव (Samudrik Shastra)

इस शास्त्र के अनुसार महिलाओं के होंठों का आकार भी उनके व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति के बारे में कई रहस्य खोलता है। मान्यता है कि कुछ विशेष प्रकार के होंठ वाली महिलाएं जीवन में तेजी से धन और समृद्धि प्राप्त करती हैं। आइए इसे विस्तार से समझते है।

भरे हुए और गुलाबी होंठ

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं के होंठ स्वाभाविक रूप से भरे हुए और गुलाबी होते हैं, वे आकर्षक व्यक्तित्व की स्वामी होती हैं। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और व्यवहार कुशल मानी जाती हैं। इन्हें अवसरों को पहचानना आता है इसलिए ये कम समय में आर्थिक सफलता हासिल कर लेती हैं, ऐसी महिलाएं अधिकांश तौर पर व्यापार, कला और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करती हुईं पाई जाती हैं, इनकी गिनती स्मार्ट महिलाओं में होती है।

ऊपर और नीचे समान होंठ

जिन महिलाओं के ऊपर और नीचे के होंठ समान आकार के होते हैं, वे संतुलित सोच और स्थिर स्वभाव वाली मानी जाती हैं।सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं धन के मामले में बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये मेहनत के साथ-साथ सही निर्णय लेती हैं, जिससे धन-योग मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरती है।

Samudrik Shastra

क्यूपिड बो यानी धनुषाकार होंठ

ऐसी महिलाएं रचनात्मक और प्रभावशाली व्यक्तित्व की होती हैं। इन्हें लोग सेक्सी और कामुक कहते हैं। ये बातचीत और संचार कला में निपुण होती हैं। इनका प्रभाव लोगों पर जल्दी पड़ता है, जिससे करियर और व्यवसाय में सफलता मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अक्सर ऐसी महिलाएं सिंगर, एंकर या वक्ता होती हैं।

पतले होंठ (Samudrik Shastra)

पतले होंठ वाली महिलाएं अनुशासित और गंभीर स्वभाव की मानी जाती हैं। ये सोच-समझकर निर्णय लेती हैं और फिजूलखर्ची से बचती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं धीरे-धीरे लेकिन स्थायी रूप से धन संचय करती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बनती हैं।

मोटे होंठ

मोटे होंठ वाली महिलाएं खूबसूरत और आकर्षक मानी जाती हैं, ऐसी महिलाओं से सभी दोस्ती करना चाहते हैं, ये बुद्दिमान होती हैं और नेचर की भी अच्छी होती हैं। ये अच्छी टीचर या अभिभावक साबित होती हैं।

Samudrik Shastra

लाल होंठ

ऐसी महिलाएं स्मार्ट और बुद्धिमान होती हैं और अक्सर ऊंची पोस्ट पर भी होती हैं, हां लेकिन ये थोड़ा रिजर्व किस्म की भी होती हैं इसलिए लोग थोड़ा इनसे दूर रहते हैं लेकिन ये वफादार होती हैं।

काले और रूखे होंठ (Samudrik Shastra)

ऐसी महिलाएं काफी समझदार और रिश्तों के प्रति ईमानदार होती हैं, ये काफी मेहनती होती हैं लेकिन थोड़ा रिजर्व रहना पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी मां और पत्नी साबित होती हैं।


DISCLAIMER: सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए ये संकेत सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी व्यक्ति का पूरा व्यक्तित्व केवल आंखों के आधार पर नहीं आंका जा सकता। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+