Mundan Shubh Muhurat 2026 List: बच्चे का सही मुहूर्त में करें मुंडन संस्कार तो लंबी होगी उम्र,देखें पूरी लिस्ट
Mundan Shubh Muhurat 2026 List: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार हिंदू जीवन के सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। यह कुल 16 संस्कारों में शामिल है और इसे बच्चे के जीवन में शुभ शुरुआत, लंबी उम्र और तेज़ बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। मुंडन संस्कार वह परंपरा है जिसमें बच्चे के जन्म के बाद पहली बार उसके बालों का त्याग किया जाता है। इसे चूड़ाकरण संस्कार भी कहते हैं।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जन्म के समय बच्चे के सिर पर लगे बाल जन्मान्तर की अशुद्धियों का प्रतीक माने जाते हैं।इसलिए इन्हें शुभ मुहूर्त में हटाकर बच्चे के नए और पवित्र जीवन की शुरुआत की जाती है। वर्ष 2026 में मुंडन कराने के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट
| A | B | C | |
|---|---|---|---|
| 1 | 21 जनवरी | बुधवार | 07:14:04 – 26:49:45 |
| 2 | 29 जनवरी | गुरुवार | 07:32:48 – 13:57:46 |
| 3 | 11 फरवरी | बुधवार | 10:53:42 – 31:03:11 |
| 4 | 12 फरवरी | गुरुवार | 07:02:25 – 13:43:22 |
| 5 | 18 फरवरी | बुधवार | 17:00:10 – 21:16:55 |
| 6 | 26 फरवरी | गुरुवार | 06:49:56 – 12:12:19 |
| 7 | 27 फरवरी | शुक्रवार | 10:49:45 – 22:35:23 |
| 8 | 06 मार्च | शुक्रवार | 09:30:33 – 17:56:15 |
| 9 | 16 मार्च | सोमवार | 09:43:52 – 30:30:28 |
| 10 | 25 मार्च | बुधवार | 06:20:01 – 13:52:38 |
| 11 | 27 मार्च | शुक्रवार | 10:09:19 – 30:17:42 |
| 12 | 03 अप्रैल | शुक्रवार | 08:45:16 – 30:09:37 |
| 13 | 13 अप्रैल | सोमवार | 05:58:27 – 25:11:48 |
| 14 | 23 अप्रैल | गुरुवार | 05:48:11 – 20:52:05 |
| 15 | 01 मई | शुक्रवार | 05:40:51 – 22:55:30 |
| 16 | 04 मई | सोमवार | 09:58:33 – 29:27:40 |
| 17 | 11 मई | सोमवार | 15:27:41 – 25:29:33 |
| 18 | 17 जून | बुधवार | 05:22:57 – 21:41:34 |
| 19 | 24 जून | बुधवार | 05:24:18 – 29:24:18 |
| 20 | 25 जून | गुरुवार | 05:24:34 – 16:30:01 |
| 21 | 02 जुलाई | गुरुवार | 09:28:01 – 29:26:52 |
| 22 | 03 जुलाई | शुक्रवार | 05:27:15 – 11:23:02 |
| 23 | 09 जुलाई | गुरुवार | 10:40:21 – 14:56:58 |
| 24 | 15 जुलाई | बुधवार | 11:53:40 – 21:47:53 |
| 25 | 20 जुलाई | सोमवार | 19:10:23 – 28:04:58 |
| 26 | 26 अगस्त | बुधवार | फातेहा-दवाज़-दहम |
| 27 | 28 अगस्त | शुक्रवार | राखी |
| 28 | 4 सितंबर | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 29 | 17 सितंबर | गुरुवार | विश्वकर्मा पूजा |
| 30 | 2 अक्टूबर | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 31 | 10 अक्टूबर | शनिवार | महालया |
| 32 | 15 अक्टूबर – 12 नवंबर | गुरुवार–गुरुवार | पूजा अवकाश |
| 33 | 15 नवंबर | रविवार | बिरसा मुंडा जयंती, छठ पूजा |
| 34 | 16 नवंबर | सोमवार | छठ पूजा (अतिरिक्त दिन) |
| 35 | 24 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जन्मदिन, पार्श्वनाथ रथयात्रा |
| 36 | 25 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस |
Mundan संस्कार का धार्मिक महत्व
माना जाता है कि जन्म के समय बच्चे के बाल पूर्वजन्म की नकारात्मकताओं को साथ लाते हैं। मुंडन से ये ऊर्जा समाप्त होती है और नए बाल अधिक शुभ माने जाते हैं। शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि मुंडन कराने से बच्चे की मानसिक क्षमता बढ़ती है, स्मरणशक्ति विकसित होती है और सिर की त्वचा मजबूत होती है।
Mundan से लंबी होती है बच्चे की आयु
मुंडन पूजा से बच्चे की लंबी आयु और मजबूत स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं, भगवान शिव, विष्णु, गणेश, गुरु, और कुलदेवता का आशीर्वाद लिया जाता है। इससे बच्चे पर शुभ ग्रहों की कृपा बनी रहती है। भारत के कई समुदायों में मुंडन परिवार का बड़ा उत्सव होता है।
Mundan संस्कार कैसे किया जाता है?
- शुभ मुहूर्त का चयन
- पूजा और हवन
- कुलदेवता और गणपति की आराधना
- नाई या पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच बालों का त्याग
- बालों को पवित्र नदी में प्रवाहित करना या मिट्टी में दबाना
- बच्चे को गंगाजल से स्नान कराना और तिलक लगाना
- परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेना
कहां कराएं Mundan संस्कार ?
- हरिद्वार
- वाराणसी
- मथुरा-वृंदावन
- पुष्कर
- प्रयागराज
- तिरुपति बालाजी
- नासिक
इन स्थानों पर मुंडन करने को विशेष फलदायक माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications