Vivah Muhurat 2026 List: साल 2026 में 59 शुभ मुहूर्त , यहां देखें पूरी लिस्ट
Vivah Muhurat 2026 List: वर्ष 2026 विवाह के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है, 5 फरवरी से 12 दिसंबर 2026 के बीच 59 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। भारत में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार माना जाता है।
हिंदू धर्म में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ समय पर किए गए कार्य अधिक सफल और मंगलदायी होते हैं।

2026 के विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat 2026)
- फरवरी : 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
- मार्च : 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
- अप्रैल : 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
- मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
- जून : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
- जुलाई : 1, 6, 7, 11
- नवम्बर : 21, 24, 25, 26
- दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
विवाह का महत्व (Vivah Muhurat 2026)
हिंदू संस्कृति में विवाह का अर्थ केवल दो लोगों का साथ नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन भी है। विवाह को जीवन का सोलह संस्कारों में एक प्रमुख संस्कार माना जाता है।
- सही मुहूर्त में हुए विवाह से दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ता है
- ग्रहदोषों का प्रभाव कम होता है,घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है
- नवदंपति का जीवन स्थिर और मंगलमय रहता है।
- ग्रहदोषों का प्रभाव कम होता है।
- नवदंपति का जीवन स्थिर और मंगलमय रहता है।
मुहूर्त चुनते समय इन प्रमुख बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए (Vivah Muhurat 2026)
- लड़का-लड़की की कुंडली मिलान
- वर-वधु की राशि के अनुसार शुभ नक्षत्र
- पंचांग की तिथि, वार, योग, करण
- ग्रहों की स्थिति
- अशुभ योग, राहुकाल, भद्रा का त्याग
खास बातें
ये तिथियां सामान्य मुहूर्त हैं। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रह स्थितियों के आधार पर मुहूर्त में बदलाव हो सकता है। इसलिए, विवाह की तिथि पंडित या ज्योतिषी से परामर्श के बाद तय करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications