Rahu ka Kumbh Rashi mai Pravesh: राहु का कुंभ राशि में प्रवेश, किसको मिलेगी दौलत, कौन होगा कंगाल?
Rahu ka Kumbh Rashi mai Pravesh: राहु आज सायं 5 बजकर 21 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर गया है। अपने मित्र की राशि में जाकर राहु और बलवान हो गया है। राहु अब डेढ़ साल 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहने वाला है।
आइए हम जानते हैं राहु के कुंभ राशि में गोचर का फल क्या होगा, ये किन राशियों की किस्मत खोलेगा और किसके लिए हानिकारक होगा।

मेष : आपके एकादश लाभ भाव में राहु आने वाला है। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। धनलाभ होगा, संतान को सुख मिलेगा, संतान की ओर से सुख मिलेगा, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। अचानक जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं।
करियर में बड़े बदलाव होंगे, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी
वृषभ : राहु आपके दशम कार्यस्थान में आने वाला है। करियर में बड़े बदलाव होने वाले हैं। जो काम आप अब तक करने के प्रयास कर रहे थे, वे पूरे हो जाएंगे और आपको पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धन लाभ होगा, धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं।
मिथुन : राहु आपके भाग्य स्थान में आएगा। यहां बैठकर यह राजयोग का निर्माण करेगा। भाग्य प्रबल होगा। मित्रों से लाभ होगा किंतु परिवार में अंतर्कलह हो सकती है। गुरुजनों या वरिष्ठजनों से मतभेद हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कंगाली भी छा सकती है।
कर्क : राहु आपके अष्टम भाव में आएगा। यह रोगों से पीड़ा, रोगों पर खर्च और धनहानि के संकेत दे रहा है। नौकरी, व्यापार में परेशानी, रुकावट हो सकती है। जो काम जैसा चल रहा है चलने दें, अधिक बदलाव के प्रयास हानिप्रद साबित होंगे।
सतर्क रहना होगा (Rahu ka Kumbh Rashi mai Pravesh)
सिंह : राहु आपके सप्तम भाव में आने वाला है। यहां बैठकर यह पति-पत्नी में विवाद करवाने का काम करेगा। साझेदारी में कोई काम करते हैं तो सतर्क रहना होगा। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। कोई आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है। सतर्क रहें।
कन्या : राहु आपके छठे भाव में आने से रोग परेशान कर सकते हैं। शत्रु परेशान करेंगे लेकिन वे स्वत: ही दूर भी हो जाएंगे। कर्ज की चिंता रहेगी, यह आपके मामा पक्ष के लिए ठीक नहीं रहेगा। अपनी जरूरतों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला : राहु का गोचर आपके लिए पंचम स्थान में होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी, संतान को कष्ट हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव, मनमुटाव हो सकता है। अचानक कहीं पारिवारिक यात्रा हो सकती है।
माता को कष्ट हो सकता है (Rahu ka Kumbh Rashi mai Pravesh)
वृश्चिक : राहु आपके चतुर्थ भाव में आने वाला है। माता को कष्ट हो सकता है। धन की चिंता होगी। संपत्ति को लेकर परेशानी आ सकती है। विवादित स्थितियां मन को विचलित करेंगी। सामाजिक जीवन में किसी अपमान का सामना हो सकता है।
धनु : राहु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। राहु आपके साहस में वृद्धि करेगा। बड़ी और निर्णायक यात्राएं हो सकती हैं। परिवार के साथ मतभेद दूर होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। शत्रु स्वत: ही शांत होंगे और आपसे दूर जाएंगे।
मकर : आपके लिए राहु दूसरे स्थान में गोचर करेगा। आपकी वाणी प्रभावित होगी और दूसरों को आपकी बातों से बुरा लग सकता है। धन का अपव्यय होगा और आय के साधन सीमित रहेंगे। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ : राहु आपके लग्न में रहेगा। मानसिक रूप से आप भ्रमित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें वरना गलत साबित हो सकते हैं। यह आत्मविश्लेषण का समय रहेगा। अच्छे-बुरे, अपने-पराये का भेद पता लगेगा। आलस्य हावी रहेगा।
मीन : राहु आपके द्वादश भाव में रहेगा। अनावश्यक खर्च होगा। हालांकि आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवन में बड़े बदलाव का समय है। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे तो उसमें बड़ा लाभ होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications