Meen (Pisces) Career Horoscope 2021: सफलता से होगी साल की शुरुआत
Meen (Pisces) Career Horoscope 2021: मीन राशि के लोगों के लिए साल 2021 की शुरुआत शानदार सफलता से होने जा रही है। आर्थिक दृष्टि से समृद्धि वाला रहेगा यह साल। एकादश भाव में कई महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर के कारण प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। पूर्व में की गई मेहनत का शुभ परिणाम भी इसी समय में प्राप्त होने वाला है। कार्य की अधिकता के कारण व्यस्तता बढ़ेगी साथ ही कई लोगों के सहयोग से बिजनेस को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी मधुर वाणी, अच्छे व्यवहार और सुलझे हुए निर्णयों से अपने उच्चाधिकारियों की निगाह में चढ़ेंगे।
इस राशि के जो लोग नौकरी या एक बेहतरीन बिजनेस में का सपना देख रहे हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। जो लोग पहले से किसी काम से जुड़े हुए हैं और नया मौका तलाश रहे हैं उन्हें भी इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच मनचाहा काम मिल सकता है। इस दौरान टूरिंग जॉब वाले लोग भी अच्छा प्रॉफिट कमा पाएंगे। हालांकिकाम की भागदौड़ के बीच स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना जरूरी होगा।
समय सकारात्मक रहेगा
जॉब बदलने का विचार है, या शहर बदलना चाहते हैं, या बिजनेस में कुछ नया एड करना चाहते हैं तो जून से अगस्त का समय सकारात्मक रहेगा। इस दौरान मनचाही सफलता पाई जा सकती है। इस समय में आप नई सोच और इनोवेशन के साथ कोई नया बिजनेस प्लान लागू करेंगे तो वह भविष्य में भी सुखद परिणाम प्रदान करता रहेगा। नौकरी में प्रमोशन दिसंबर के माह में हो सकता है। इस समय में व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। सरकारी निर्माण कार्यो के ठेके लेने वालों का कोई विदेशी अनुबंध हो सकता है। शनि की लाभदायक स्थिति प्रॉपर्टी डीलिंग के क्षेत्र में लाभ देगी।
वर्ष का उपाय : मीन राशि के जातक शनिदेव और हनुमानजी की आराधना पूरे वर्ष करें।
यह पढ़ें: साल 2021 का वार्षिक राशिफल













Click it and Unblock the Notifications