भूलकर भी ना बनाएं 8, 13 और 18 कोनों वाला मकान
नई दिल्ली। व्यक्ति अपना घर बनाता है ताकि अपने परिवार के साथ उसमें खुशहाल जीवन बिता सके। लेकिन कई बार देखने में आता है कि व्यक्ति बड़ी उम्मीदों से जिस घर का निर्माण करता है, उसमें सुखी नहीं रहता। परिवार में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। परिवार में आर्थिक संकट आता है। परिवार में कोई सदस्य बीमार बना रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बनी रहती है। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो ध्यान से देखिए इसके लिए आपके घर का आकार जिम्मेदार हो सकता है।

शुभ माना गया है चार कोनों वाला मकान
वास्तुशास्त्र की तरह ही लाल किताब में भी भवन के निर्माण और उसकी दिशा, कोनों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। लाल किताब के अनुसार भी चार कोनों वाला मकान शुभ माना गया है, लेकिन कई ऐसे प्रकार भी हैं जिनमें बने घर में यदि कोई व्यक्ति रहता है तो वह बर्बाद हो सकता है। जैसे 8, 3, 13 या 18 कोने वाले मकान को सबसे ज्यादा अशुभ माना गया है। साथ ही बीच के भाग उठा हुआ मकान भी अत्यंत ही दुखदायी कहा गया है।

8 कोनों वाले मकान में रहना हानिकारक
-लाल किताब के अनुसार 8 कोनों वाले मकान में रहने वाले जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव रहता है। ऐसे भवन में रहने वाले लोग हमेशा परेशान रहते हैं और भयंकर आर्थिक और मानसिक कष्टों से गुजरते हैं।
-3 या 13 कोनों वाले मकान पर मंगल का अशुभ प्रभाव देखने में आता है। ऐसे मकान में रहने वाले लोग आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं और यह विवाद इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोग एक-दूसरे को मारने काटने तक पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे घरों में आग लगने, चोरी होने का भय बना रहता है और ऐसे घर में मौत का खतरा मंडराता रहता है।

शुभ नहीं होता मध्य भाग में उभरा हुआ भवन
-18 कोनों वाले मकान में रहने वालों पर बृहस्पति का बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण धन की कमी हमेशा बनी रहती है। ऐसे घर में रहने वाले दंपती को संतान सुख नहीं मिल पाता है।
-5 कोनों वाले मकान को भी अशुभ माना गया है। ऐसे मकान में रहने वाले लोग सदा कष्ट पाते हैं। ऐसे घर में रोगियों की संख्या अधिक होती है। खर्च की अधिकता बनी रहती है। ऐसे भवन में रहने वाले परिवार के मुखिया को अपनी ही संतानों का दुख देखना पड़ता है।
-मध्य भाग में उभरा हुआ भवन शुभ नहीं होता है। ऐसे मकान में रहने वालों की वंशवृद्धि में रूकावट आती है। संतान सुख प्राप्त नहीं होता।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications