Video: 'नौजवानों के साथ हैं, देशद्रोहियों के नहीं,' CJP के प्रदर्शन में HIT स्प्रे लेकर घुसा शख्स, मचा हड़कंप

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक बार फिर राजनीतिक अखाड़ा बन गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्र हितों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं कि पूरी नई दिल्ली को 12 जोन में बांट दिया गया है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

प्रदर्शन के बीच एक शख्स हाथ में 'HIT' (कॉकरोच मारने वाला स्प्रे) लेकर पहुंच गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आइए जानतें हैं जब इस शख्स से बातचीत की तो ग्राउंड रिपोर्ट में क्या कुछ निकलकर सामने आया...

Cockroach Janta Party Protest

वनइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट: 'HIT' स्प्रे लेकर क्यों पहुंचा प्रदर्शनकारी?

जंतर-मंतर पर चल रहे इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन के बीच वनइंडिया के सीनियर रिपोर्टर सिद्धार्थ पुरोहित ने उस प्रदर्शनकारी से बातचीत की, जो हाथ में हिट स्प्रे लेकर बीच प्रदर्शन में घुस आया था। बातचीत के दौरान शख्स ने CJP और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

जब हमारे रिपोर्टर ने उससे पूछा कि 'आप यहां हिट (HIT) लेकर क्यों आए हैं?' शख्स (इरशाद) ने बेहद आक्रामक लहजे में जवाब दिया- 'हम यहां हिट से कॉकरोच मारने आए हैं। जब हम कॉकरोच को अपनी रसोई में पैदा नहीं होने देते, तो देश में कैसे पैदा हो जाने दें!'

'नौजवानों के साथ हैं, देशद्रोहियों के साथ नहीं'

जब वनइंडिया रिपोर्टर ने उसे टोकते हुए कहा कि यह प्रदर्शन तो परीक्षा देने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हो रहा है और प्रदर्शनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, तो इससे आपको क्या दिक्कत है?

इस सवाल के जवाब में इरशाद ने साफ शब्दों में कहा, 'हम देश के नौजवानों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं, लेकिन देशद्रोहियों के साथ बिल्कुल नहीं हैं।' उसने CJP प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, 'ये अभिजीत दीपके वही व्यक्ति है जिसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। ये वही इंसान है जो 'भारत के टुकड़े होंगे' जैसे देशविरोधी नारे देने वालों का साथ देता है।'

अमेरिका से लौटते ही अभिजीत दीपके ने संभाली कमान
आपको बता दें कि इस बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह ही अमेरिका से भारत लौटे हैं। वह सुबह करीब 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन की कमान संभाली। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 'जय भीम' और 'वन्दे मातरम' के नारों के साथ की और सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

छावनी में तब्दील हुआ जंतर-मंतर, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

CJP के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली पुलिस ने संगठन को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति दी है। मौके पर सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस के हजारों जवान तैनात हैं।

जंतर-मंतर को दोनों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने भी संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश की, तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

पीएम आवास समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा सख्त

जंतर-मंतर पर जुट रही भारी भीड़ 'आजादी-आजादी' के नारे लगा रही है। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवासों के आसपास सुरक्षा घेरा बेहद मजबूत कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि प्रदर्शन में शामिल होने आए लोग अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे हैं; कुछ लोग चेहरे पर कॉकरोच का मास्क लगाए हुए हैं, तो कुछ हाथों में शांति के प्रतीक के रूप में गुलाब का फूल लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+