Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 7 आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे

नई दिल्ली. 18 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ हो चुका है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा।

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 7 आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे

मूलांक 7 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 का स्वामी केतु है, जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। केतु और शनि मित्र हैं। इसलिए मूलांक 7 वाले जातकों के लिए नव संवत्सर विभिन्न प्रकार की संभावनाओं से भरा रहेगा। जीवन में अनेक घटनाएं अनपेक्षित और आकस्मिक रूप से होंगी। मूलांक 7 वाले जिन जातकों की आयु का यह 48वां वर्ष होगा उनके लिए भाग्योदय होने वाला है। मूलांक 7 के जातकों की विशेष मित्रता मूलांक 2 वालों के साथ होती है। इसलिए जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ होगा वे जातक इस वर्ष आपके विशेष सहयोगी के रूप में उभरेंगे।

करियर : यदि आप खानपान, डेयरी प्रोडक्ट, तरल पदार्थो के बिजनेस से जुड़े हैं या इनसे संबंधित उद्योगों में नौकरी करते हैं तो अपनी सफलता और उन्नति का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए। इस वर्ष नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। नौकरी में उन्नति होगी। नए कारोबार में हाथ आजमाएंगे और सफल भी होंगे।

आर्थिक : धनागम के मामलों में यह साल बहुत महत्वपूर्ण है। 21 जून से 25 जुलाई के बीच आकस्मिक रूप से कहीं से पैसा आएगा। जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे। कृषि से जुड़े हैं तो उससे अच्छा धन कमाएंगे।

स्वास्थ्य : वैसे तो संपूर्ण वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ है, लेकिन बीच-बीच में कुछ रोग उभर सकते हैं जो आपको विचलित करेंगे। इस वर्ष शारीरिक से ज्यादा मानसिक रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए सकारात्मक रहें। योग, व्यायाम करें। पैदल खूब चलें।

परिवार : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी परेशानी के समय में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद चल रहे हैं तो आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। अनावश्यक विवाद को खींचने की आदत छोड़ें। रिश्ते निभाना सीखें।

उपाय : इस पूरे वर्ष को सुखद तरीके से व्यतीत करने के लिए चांदी की अंगूठी में मोती जड़वाकर पहनें।

नोट: मूलांक 8 वालों के बारे में जानने के लिए सोमवार का इंतजार कीजिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+