Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 6 पैसा खूब आएगा, खर्च में सावधानी बरतें

नई दिल्ली. 16 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल 2021 मंगलवार को हुआ है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा।

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 6 पैसा खूब आएगा, खर्च में सावधानी बरतें

अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 1 से लेकर 9 तक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

मूलांक 6 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है, जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। शुक्र और शनि का आपसी तालमेल ठीक ठाक रहता है। इसलिए मूलांक 6 वाले जातक नव संवत्सर में एक ओर जहां अपनी सफलताओं का उत्सव मनाएंगे, वहीं कुछ घटनाएं विचलित भी कर सकती हैं। इस वर्ष आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। लोग आपसे आकर्षित होकर आपकी बात मानेंगे। यही आपकी सफलता का रास्ता बनाएगा। 20 अप्रैल से 24 मई और 21 सितंबर से 24 अक्टूबर आपके लिए विशेष शुभ रहने वाले हैं। यदि आप कलात्मक और रचनात्मक वस्तुओं से जुड़े कारोबार या जॉब में हैं तो आपको नव संवत्सर में उपलब्धियां और सम्मान प्राप्त होने के योग बनेंगे।

करियर : नए वर्ष में आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के योग बनेंगे। अपनी रचनात्मकता को सही दिशा में लगाने से उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। यदि ऊर्जा गलत दिशा में चली गई तो संभव है किआप अपनी प्रतिष्ठा खो दें। कार्यक्षेत्र में चाहे वह जॉब हो या बिजनेस किसी विपरीतलिंगी व्यक्ति के कारण अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वैसे करियर इस वर्ष अच्छा रहने वाला है।

आर्थिक : बात आपकी अर्थव्यवस्था की करें तो शुक्र के प्रभाव में रहने के कारण पैसा तो भरपूर कमाएंगे, लेकिन यदि सोच और दिशा सही नहीं रही तो पूरा पैसा गंवा बैठेंगे। अपने भोग-विलास और फिजूलखर्ची से बचकर रहना होगा। गलत संगत वाले दोस्त आपके पैसे पर मौज करेंगे और आप खाली हाथ रह सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें। गलत संगति का त्याग करें।

स्वास्थ्य : सेहत आपकी उत्तम रहेगी। कोई बड़ा और नया रोग आपको परेशान नहीं करेगा। यदि आप बीमार होते भी हैं तो छोटे-मोटे रोग होकर ठीक हो जाएंगे। चिंता की बात नहीं है। जिन लोगों को पुराने रोग विशेषकर यौन रोग हैं तो वे चरम अवस्था तक पहुंच सकते हैं। ध्यान रखें। उचित खानपान और योग, व्यायाम से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

परिवार : दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ भरपूर भोग करेंगे। माता-पिता, भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुखद रहेंगे। मनमुटाव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

उपाय : चांदी का कोई भी आभूषण पहनकर रखें। सफेद जिरकन पहनें।

नोट: मूलांक 7 वालों के बारे में जानने के लिए रविवार का इंतजार कीजिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+