Tula (Libra) Career Horoscope 2021: आलस के कारण छूट जाएंगे कई मौके
Tula (Libra) Career Horoscope 2021: तुला राशि के जातकों के लिए साल 2021 करियर के लिहाज से सामान्य और मिलाजुला रहेगा। सुख स्थान चतुर्थ में शनि-बृहस्पति की युति और वर्ष प्रवेश कुंडली के अनुसार दशम भाव में चंद्र की उपस्थित मानसिक अस्थिरता और कभी कभी काम में मन नहीं लगने की समस्या पैदा करेगी। वर्ष के शुरुआत दो-तीन माह में आपकी कार्य के प्रति उदासीनता या अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आने के कारण कुछ अच्छे अवसर हाथ से छूट सकते हैं। यदि इस समयावधि में आप अपने कार्य पर फोकस करते हुए आलस्य का त्याग करेंगे तो करियर को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।
मार्च के महीने में करियर को गति मिलने के आसार हैं। सूर्य के प्रभाव में आप सरकारी और निजी सेवा क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। पहले से चल रही नौकरी में पदोन्नति होगी, कार्य की प्रशंसा मिलेगी। यदि कहीं से अच्छे ऑफर आ रहे हैं तो उसे अपनाने में नुकसान नहीं है लेकिन उससे पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य कर लें। बिजनेस में भी इसी दौरान कुछ नया करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। अप्रैल से सितंबर के बीच बृहस्पति का पंचम में गोचर आपको कुशल नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा, आपकी बौद्धिकता में वृद्धि होगी जिससे आप किसी टीम के लीडर बनकर अधीनस्थों को सही दिशा में आगे ले जाएंगे। कॉरपोरेट कंपनियों में काम कर रहे यंग मैनेजर्स के लिए यह खुद को साबित करने का शानदार समय रहेगा। इस दौरान स्टार्टअप्स अपने कार्य से दुनिया जीत सकते हैं।
जून से सितंबर का समय महत्वपूर्ण
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए जून से सितंबर का समय महत्वपूर्ण रहेगा। बड़े पदों पर काम कर रहे लोगों के लिए यह समय जहां चुनौतीपूर्ण रहेगा, वहीं उन्हें स्थानांतरण से तरक्की के अवसर मिलेंगे। इस दौरान उच्चाधिकारियों का राजनीतिज्ञों से मतभेद भी हो सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी यह समय महत्वपूर्ण है। इस समय आप किसी प्रोजेक्ट में बड़ा निवेश करेंगे और उसमें लाभ कमाने के पूरे अवसर रहेंगे। इस दौरान विदेशी व्यपार से लाभ अर्जित करेंगे। ठेकेदारों, कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिक, वाहन डीलर आदि को लाभ। कारोबार का विस्तार भी इसी दौरान करेंगे।
वर्ष का उपाय : तुला राशि के जातक साल 2021 में अपने मंगल की शांति करवाएं। प्रत्येक मंगलवार शिवजी का अभिषेक केसर के दूध से करने से सारी बाधाएं दूर होंगी और कार्य तेज गति से होंगे।













Click it and Unblock the Notifications