Evil Eye: कहीं आपके घर में भी तो नहीं हो रही हैं ऐसी चीजें, अगर हां तो रहिए सावधान

नई दिल्ली। अक्सर देखने में आता है कि कई हंसते-खेलते परिवारों पर अचानक मुसीबतों की बारिश होने लगती है। बेवजह की दिक्कतें आने लगती है। बीमारियों पर अचानक सोच से अधिक खर्च होने लगता है। परिवार के सदस्यों की दुर्घटनाएं होने लगती है या किसी न किसी परेशानी में वे घिरे रहते हैं। यह सच यूं ही नहीं होने लगता, इसके पीछे बड़ा कारण होता है। यह सब नकारात्मक और बुरी शक्तियों के प्रभाव के कारण हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति पर या उसके परिवार पर अचानक मुसीबतें आने लगें तो समझ जाइये किए उस पर किसी बुरी शक्ति की नजर पड़ गई है।अनेक वैज्ञानिक शोधों से यह ज्ञात हुआ है कि पूरे विश्व में अधिकतर घरों के वाइब्रेशन अनेक कारणों से नकारात्मक हो जाते हैं । ये नकारात्मक वाइब्रेशन अनिष्ट शक्तियों या मृत पूर्वजों को आकर्षित कर घर में बुरी शक्तियों का डेरा बना देते हैं।

Evil Eye: कहीं आपके घर में भी तो नहीं हो रही हैं ऐसी चीजें..

ये बुरी शक्तियां जब एक बार घर में प्रवेश कर जाती हैं तो फिर उस घर में रहने वालों का जीना मुश्किल कर देती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम उन शक्तियों के लक्षणों को पहचानें, जिससे समस्या को समाप्त करने का उपाय कर सकें। केवल संत तथा अति विकसित छठवीं इंद्रिय की क्षमतायुक्त व्यक्ति ही वास्तव में समझ सकते हैं कि कोई बुरी शक्ति घर में है या नहीं।

आइये जानते हैं वे कौन-से लक्षण हैं जिनसे पता चल सके कि आपके घर में बुरी शक्ति का वास हो गया है :

  • घर में वस्तुओं का गायब होना और फिर अपने आप ही मिल जाना।
  • घर में अपरिचित वस्तुओं का मिलना। कभी-कभी घर के भीतर या बाहर बरामदे वगैरह में हथौड़ी या लोहे की कोई वस्तु मिलती है।
  • घर के चारों ओर विचित्र से चिन्हों का उभरना। जैसे दीवार पर खरोंच के निशान, अलमारियों अथवा दीवारों पर भयानक चेहरे के निशान इत्यादि।
  • बिना किसी कारण के अजीब सी आवाजें सुनाई देना या दरवाजे के खुलने बंद होने की, पीटने की, हंसने की, कुछ ठोकने की, चलने, बोलने इत्यादि की आवाज सुनाई देना।
  • घर के तापमान में अचानक बदलाव होना। अचानक घर ठंडा हो जाना या गर्म हो जाना।
  • बिना किसी कारण के बल्बों, ट्यूबलाइट या विद्युत उपकरण का बार-बार चालू-बंद होना।
  • तुलसी का मुरझा जाना।
  • कुत्ते अथवा बिल्ली का रोना या अकारण भौंकना।
  • अकारण पालतू जानवर जैसे बिल्ली का मर जाना।
  • असामान्य घटनाएं जैसे कीड़े-मकोड़ों, खटमल, लाल चीटीयां, तिलचट्टे अथवा चूहों की अचानक संख्या बढ़ जाना।
  • घर में अकारण अशांति तथा शत्रुता उत्पन्न् होना। पारिवारिक सदस्यों में विवाद होना।
  • घर में बार-बार रोग आना और उसके कारण आर्थिक समस्याएं होना।
  • अकारण घर में लगातार मृत्यु होना।
  • घर में किसी की उपस्थिति अनुभव होना।
  • कपड़ों, वस्तुओं अथवा फर्श पर लाल धब्बे दिखाई देना।
  • घर में बार-बार ऐसा महसूस हो जैसे कोई आपको देख रहा हो।
  • रात के समय घर में किसी के चलने जैसी आवाजें आना।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+