Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budh Vakri 2025: बुध वक्री, संभलकर रहें ये राशिवाले वरना होगा भारी नुकसान, वाणी पर करें कंट्रोल

Budh Vakri 2025: बुद्धि, वाणी, व्यापार-व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह बुध आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर वक्री होगा। बुध 24 दिन वक्री रहने के बाद 7 अप्रैल को सायं 4 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होगा। इन 24 दिनों के दौरान बुध का प्रभाव सभी राशि के जातकों को बड़े पैमाने पर होने वाला है क्योंकि बुध को वाणी का ग्रह कहा गया है और इसके वक्री होने के कारण मनुष्यों की वाणी खराब होगी।

उनके बोल ऐसे बिगड़ेंगे कि उससे उनके रिश्ते खराब हो जाएंगे। वर्तमान में बुध मीन राशि में चल रहा है और इसी राशि में सूर्य, राहु और शुक्र भी हैं। यहां चतुर्ग्रही योग में बुध का वक्री होना सभी को प्रभावित करेगा।

Budh Vakri 2025

राशियों पर प्रभाव (Budh Vakri 2025)

  • मेष : आपके लिए बुध 12वें भाव में वक्री हो रहा है। अपनी खराब वाणी के कारण धन हानि उठानी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मुकदमें फंस सकते हैं। बुध की दृष्टि छठे भाव पर होने के कारण रोग बढ़ेंगे, शत्रु परेशान करेंगे। खर्च अधिक होगा।
  • वृषभ : बुध 11वें भाव में वक्री हो रहा है और पंचम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। प्रेम संबंध परेशानी में आ सकते हैं। परिजनों के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं तो उसमें खटास आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में रुकावट आ सकती है।
  • मिथुन : बुध दशम में वक्री होकर चतुर्थ को देख रहा है। इसी राशि का स्वामी है बुध इसलिए अधिक परेशानी नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, माता का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • कर्क : बुध भाग्य भाव में वक्री होकर पराक्रम को देख रहा है। भाई बहनों से संबंध खराब होंगे। अपने काम स्वयं करें तो बेहतर रहेगा। दूसरों के भरोसे न छोड़े तभी भाग्य साथ देगा। पैसा आएगा किंतु खर्च भी होगा। कारोबार प्रभावित हो सकता है।

खर्च की अधिकता रहेगी (Budh Vakri 2025)

  • सिंह : बुध आठवें भाव में वक्री हो रहा है। यह रोग बढ़ाने वाला रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। धन आने के मार्ग सीमित होंगे, खासकर यदि आप व्यापार करते हैं तो उसमें ठहराव सा अनुभव होगा। अपनी बोली के कारण परेशानी आएगी।
  • कन्या : इसी राशि का स्वामी है बुध और सप्तम भाव में वक्री हो रहा है। पार्टनरशिप में जो कारोबार कर रहे हैं उसमें पारदर्शिता रखें। अपने सहयोगी से व्यवहार ठीक रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मानसिक चिंताएं आ सकती हैं।
  • तुला : छठे भाव में बुध के वक्री होने से कारोबार में प्रतिद्वंद्वी लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक चिंता आएगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा और खर्च की अधिकता भी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले आ सकते हैं
  • वृश्चिक : पंचम में बुध वक्री हो रहा है। यह शिक्षा का भाव है इसलिए विद्यार्थियों के लिए कठिन समय है। इस समय यदि आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।

कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है (Budh Vakri 2025)

  • धनु : चतुर्थ भाव में बुध वक्री हो रहा है इसलिए सुखों में कमी आ सकती है। आपकी बातें किसी के दिल को चोट पहुंचा सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। नौकरी और व्यापार में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • मकर : तृतीय में बुध वक्री होकर भाग्य स्थान को देख रहा है। इस समय कोई नया काम प्रारंभ न करें। जो भी काम जैसा चल रहा है उसे चलने दें। पार्टनरशिप में कोई काम न करें। इस समय किसी को पैसा उधार देकर उससे वापस मांगना कठिन रहेगा।
  • कुंभ : दूसरे भाव में बुध वक्री होने का सबसे बड़ा प्रभाव आपके धन पर पड़ेगा। पैसा फंस जाएगा। व्यापार में धन हानि होगी। शिक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा और कर्ज भी लेना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी।
  • मीन : इसी राशि में बुध वक्री हो रहा है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें परेशानी आएगी। कार्य में रुकावट, पार्टनरशिप के व्यापार में हानि, आर्थिक कष्ट, जीवनसाथी से टकराव, अनबन जैसी स्थिति रहेगी। निर्णय क्षमता कमजोर रहेगी।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+