Surya Ka Prabhav: सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Surya Ka Prabhav: ग्रहों का राजा सूर्य अपना नित्य भ्रमण करते हुए 14 मार्च 2025 शुक्रवार को बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते समय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। बृहस्पति का साथ मिलने से सूर्य प्रबल होगा और यह बड़े बदलावों का कारण बनेगा।
लोगों के जीवन में नई चीजें होंगी, पुराने संबंध सुधरेंगे, शारीरिक व्याधियों में कमी आएगी। मानसिक स्वास्थ्य मजबूत बनेगा, आर्थिक प्रगति के मार्ग खुलेंगे, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

सभी राशियों के लिए यह प्रभाव अलग-अलग होगा... (Surya Ka Prabhav)
- मेष : मेष राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव में रहेगा। यहां कोर्ट कचहरी से संबंधित चीजें हो सकती है। सतर्क रहें, कोई ऐसा काम न करें, जिससे मानहानि उठानी पड़े। खर्च की अधिकता रहेगी। शारीरिक मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।
- वृषभ : वृषभ राशि के लिए सूर्य एकादश भाव में आएगा। यहां सूर्य मान-सम्मान के साथ धन भी प्रदान करेगा। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। लाभ भाव का सूर्य आपकी नौकरी की समस्या दूर कर सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
अनेक अटके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे (Surya Ka Prabhav)
- मिथुन : दशम सूर्य आपकी उन्नति के मार्ग खोलने वाला है। अनेक अटके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनका सपना पूरा हो जाएगा। आर्थिक लाभ होगा। सम्मान बढ़ेगा।
- कर्क : सूर्य भाग्य भाव में बैठकर आपके भाग्योदय का मार्ग खोलने वाला है। जिन कार्यों के लिए आप अब तक भटक रहे थे, वे स्वत: ही पूरे होने वाले हैं किंतु ध्यान रखें कोई आपका करीबी व्यक्ति ही आपके काम अटका सकता है। धन लाभ होगा।
- सिंह : राशि स्वामी सूर्य अष्टम में बैठकर हानि कर सकता है। शारीरिक समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी आ सकती है। समाज में मान-सम्मान में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी।
- कन्या : कन्या राशि के लिए सूर्य सप्तम में रहेगा। यहां बैठकर सूर्य आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साझेदारी में कार्यों में परेशानी आ सकती है। खर्च बढ़ सकता है। कोर्ट के मामले आ सकते हैं।
कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे (Surya Ka Prabhav)
- तुला : इस राशि में सूर्य नीच का होता है और छठे भाव में रहेगा। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यहां शत्रुहंता योग बनेगा। शत्रु दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। हड्डियों के रोग आ सकते हैं।
- वृश्चिक : सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर करते हुए दशमाधिपति रहेगा। यह गोचर लाभ देगा। धन आएगा। नौकरी की समस्या दूर होगी। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। मंत्र सिद्धि से लाभ।
- धनु : आपके लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ में होगा। लाभ होगा। यह आपके भाग्य भाव का अधिपति रहेगा। भाग्योदय होगा। धन आएगा। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है।
- मकर : सूर्य आपके तृतीय भाव में बैठकर अष्टम का अधिपति रहेगा। यहां परेशानी बढ़ती दिख रही है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। खानपान में सावधानी रखनी होगी। धन लाभ होगा।
- कुंभ : सूर्य आपके धन भाव में गोचर करते हुए सप्तम का स्वामी रहेगा। यहां जीवनसाथी से परेशानी आ सकती है। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा। वाणी का प्रभाव प्राप्त होगा। नए करियर की संभावना है। निर्णय लेने में परेशानी, नेत्र रोग आ सकते हैं।
- मीन : इसी राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। यह छठे भाव का स्वामी रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संघर्ष बढ़ेगा और आप अपनी क्षमता का पूरा लाभ ले पाएंगे। काम सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा के लिए बेहतर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications