Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और तर्क का कारक माना जाता है। जब भी बुध ग्रह गोचर करता है, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आज से बुध की चाल बदली है , उन्होंने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 5 राशियों के लिए गोल्डन टाइम लेकर आएगा। ये पांच राशियां हैं वृषभ, मकर, कुंभ, धनु और मीन।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक 11 अप्रैल 2026 को बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि नीच राशि हैं, ,ये वहां पर 30 अप्रैल तक रहेंगे। यह गोचर 20 दिनों तक रहेगा, जिसका अर्थ ये हुआ कि वृषभ, मकर, कुंभ, धनु और मीन को 20 मई तक लाभ मिलता रहेगा। इन्हें करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में जबरदस्त सफलता मिलेगी।

Budh Gochar 2026

Budh Gochar 2026 Effect:करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में लाभ

  • वृषभ राशि: नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से आपको बड़ा फायदा मिलेगा।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी सराहना होगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को इस गोचर से मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

बुध के गोचर से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे

  • धनु राशि: यह गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला है। विदेश से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं।
  • मीन राशि: इस गोचर से मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

बुध को खुश करने के लिए क्या करें उपाय?

बुधवार के दिन भगवान भगवान गणेश की पूजा करें और संभव हो तो ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, गरीबों को हरी मूंग दाल या हरी सब्जियों का दान करें।यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे और उपायों का पालन करेंगे, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेंगे।

DISCLAIMER: वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और ना हमारा मकसद किसी भी तरह का भ्रम फैलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+