Shardiya Navratri 2025 : कितने दिनों की है शारदीय नवरात्रि? किस दिन होगी कलश यात्रा?
Shardiya Navratri 2025 Kab hai : आदिशक्ति के दिन यानी नवरात्रि का प्रारंभ हर भक्त को बेसब्री से होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितंबर से हो रहा है और ये 2 अक्टूबर को समाप्त होगी, इसका अर्थ ये हुआ कि इस बार की नवरात्रि पूरे 10 दिनों की है, इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। ये आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है।
कहते हैं कि इन नौ दिनों में जो भी मां के 9 रूपों की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और उसके सारे कष्टों का अंत भी होता है। कुछ लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत करते हैं तो कुछ लोग पहला और अंतिम व्रत रखते हैं, जिसे कि चढ़ती और उतरती कहा जाता है। कुछ लोग इन नौ दिनों में कलश -स्थापना भी करते हैं।

आइए जानते हैं कलश स्थापना किस दिन होगी? (Shardiya Navratri 2025)
शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है, तो कलश स्थापना इसी दिन की जाएगी। कलश स्थापना के लिए 22 सितंबर को सुबह 6.09 बजे से सुबह 8.06 बजे तक समय शुभ है तो इस दौरान घट स्थापना शुभ फलदायी होगा। अगर इस दौरान आप घट स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना कीजिए, इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11.49 am से 12.38 pm तक है।

Shardiya Navratri 2025 का कैलेंडर
- 22 सितंबर 2025 : मां शैलपुत्री का दिन
- 23 सितंबर 2025 : मां ब्रह्मचारिणी का दिन
- 24 सितंबर 2025: मां चंद्रघंटा का दिन
- 25 सितंबर 2025 : मां चंद्रघंटा का दिन
- 26 सितंबर 2025: मां कूष्माण्डा का दिन
- 27 सितंबर 2025 : मां स्कंदमाता का दिन
- 28 सितंबर 2025 : मां कात्यायनी का दिन
- 29 सितंबर 2025 : मां कालरात्रि का दिन
- 30 सितंबर 2025 : मां महागौरी सिद्धिदात्री का दिन
- 1 अक्टूबर 2025: मां सिद्धिदात्री का दिन

Shardiya Navratri 2025 का महत्व
- धार्मिक महत्व: मान्यता है कि इन दिनों में देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।
- आध्यात्मिक महत्व: यह आत्मशुद्धि और साधना का समय होता है।
- सांस्कृतिक महत्व : पूरे देश में गरबा, डांडिया, रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे कार्यक्रम होते हैं, जो समाज को एकजुट करते हैं।
- विजयदशमी: दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
प्रमुख नवरात्रि मंत्र (Shardiya Navratri 2025)
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥"
- "ॐ क्रीं कालीकायै नमः॥"
- ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥"
- ॐ ह्रीं श्रीं दुर्गायै नमः॥"
- ॐ दुं दुर्गायै नमः॥"
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications