2015 में नीचे आयेगा सोनिया गांधी की लोकप्रियता का ग्राफ
साल 2014 श्रीमती सोनिया गांधी के राजनीतिक करियर के हिसाब से बहुत ही बुरा रहा। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह से नकार दिया साथ ही कई राज्यों में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। सितारे कहते हैं कि आने वाला समय भी सोनिया गांधी के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
इटली में जन्मीं श्रीमती सोनिया गांधी की कुंडली देखी जाए तो पता चलता है कि इनकी कुंडली के केंद्र स्थान में शनि है, जो इन्हें लोकप्रिय बनाता है। वहीं इनकी कुंडली में चौथे स्थान में शुक्र स्थित है, जो कि इनके प्रबल राजयोग का कारण बना। साथ ही उनकी कुंडली में मालव्य योग भी है। इसके कारण ही सोनिया गांधी का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है।
कैसा रहेगा साल 2015?
साल 2015 सोनिया गांधी के लिए अच्छा समय नहीं कहा जा सकता। इस दौरान इनकी लोकप्रियता का ग्राफ और नीचे आएगा। केतु की महादशा में मंगल और राहुल का अंतर इनके लिए घातक साबित होगा। इस समय इनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी पार्टी में एकजुटता बनाए रखना। पार्टी के कुछ बड़े नेता भी इनके खिलाफ बोल सकते हैं। कुल मिलाकर साल 2015 सोनिया गांधी के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
PREVIOUS- स्मृति ईरानी का 2015 में भविष्यफल। NEXT- राहुल गांधी का वार्षिक राशिफल 2015।













Click it and Unblock the Notifications