2015 में केंद्र सरकार में बढ़ेगा स्मृति ईरानी का वर्चस्व

मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा की उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जो किसी ने किसी कारण से लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में श्रीमती स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़कर सबको चौंका दिया। हालांकि स्मृति ये चुनाव जीत नहीं पाई, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी की कड़ी चुनौति दी। वर्तमान में श्रीमती स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्री के पद रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। सितारे कहते हैं कि साल 2015 स्मृति ईरानी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्राप्त कुंडली के अनुसार 23 मार्च, 1976 को जन्मी श्रीमती स्मृति ईरानी का सितारा बुलंदी पर है। इनकी कुंडली में चंद्रमा-मंगल आमने-सामने हैं, जो लक्ष्मी योग बना रहे हैं। लक्ष्मी योग के कारण ही इन्हें लगातार सफलता मिल रही है। इनके किस्मत का स्वामी पद्म सिंहासन योग बन रहा है, इसलिए इन्हें उच्च पद की प्राप्ति हुई है। इनकी कुंडली में शनि-मंगल का द्विद्वादश योग बन रहा है, इसलिए इन्हें गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

कैसा रहेगा साल 2015?

जन्म कुंडली के अनुसार साल 2015 में धनेश व भाग्येश मंगल की महादशा में स्मृति ईरानी का राजनीतिक करियर और ऊपर जाएगा। सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों में इनकी भागीदारी रहेगी। मंगल की महादशा में शनि का अंतर इनके पराक्रम को और बढ़ाएगा। कुल मिलाकर साल 2015 स्मृति ईरानी के लिए काफी अच्छा रहेगा।

PREVIOUS- अमित शाह का 2015 में भविष्यफल। NEXT- सोनिया गांधी का वार्ष‍िक राश‍िफल 2015।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+