मैरड लाइफ को और हसीन बनाये पर्पल कलर, जानिए कैसे
क्या कभी आपने सोचा है कि कंडोम के विज्ञापन में बैंगनी, पिंक, रेड या काले रंगो का प्रयोग क्यों किया जाता है ,क्यों नहीं इस तरह के विज्ञापनों में लोग सफेद या पीले रंग का प्रयोग करते हैं, तो चलिए आज से जान लीजिये, ऐसा क्यों होता हैं?
दरअसल जिस तरह से रंगो का असर हमारे स्वभाव, हमारे व्यवहार और हमारी राशियों पर पड़ता है उसी तरह से हमारे अंतरगं रिश्तों पर भी पड़ता है। इस बात से इत्तफाक फेंगशुई भी रखता है, कुछ सालों पहले एक ब्रिटिश सर्वे में भी कहा गया था कि बैंगनी रंग सुखद वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
आईये जानते हैं कि क्यों पर्पल कलर होना चाहिए बेडरूम में
- फेंगशुई के मुताबिक बैंगनी रंग प्यार का प्रतीक है,यह पति-पत्नी को उत्तेजित होने के लिए प्रेरित करता है।
- इसलिए जिन लोगों के शयनकक्ष में बैंगनी रंग होता है वो अपने निजी रिश्ते से काफी संतुष्ट होते हैं।
- अगर आपके बेडरूम में सूती चादरों के बजाय सिल्क की चादरें हो तो यह भी आपकी मैरड लाइफ को और भी सुंदर बनायेंगी।
- पर्पल तो बेस्ट कलर होता है लेकिन इसके अलावा रेड, स्काई ब्लू, पिंक, ब्लैक, नेवी ब्लू, ग्रीन और ग्रे का भी प्रयोग बेडरूम में कर सकते हैं।
- यह रंग भी आपके वैवाहिक जीवन को सुखद रखेंगे।
- Must Click: लाइफ पर होता है कलर इफेक्ट..क्योंकि हर रंग कुछ कहता है













Click it and Unblock the Notifications