लाइफ पर होता है कलर इफेक्ट..क्योंकि हर रंग कुछ कहता है
वास्तु के मुताबिक सभी रंगों के अपने सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होते हैं इसलिए रंगों का प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है।आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि नीला रंग जल का, भूरा पृथ्वी का और लाल अग्नि का प्रतीक है।
वास्तु और फेंगशुई में भी रंगों को पांच तत्वों जल, अग्नि, धातु, पृथ्वी और काष्ठ से जोड़ा गया है। इन पांचों तत्वों से सृष्टि का सृजन होता है इसलिए हमारे ऊपर रंगों का प्रभाव पड़ता है।
आईये जानते हैं रंगों के स्वभाव और प्रवृत्ति के बारे में..
1.सफेद रंग: सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है।
2.लाल रंग: उत्तेजना और शक्ति का प्रतीक है।
3.गुलाबी रंग: स्त्री सूचक, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है।
4. काला, ग्रे: शक्ति और काम भावना का प्रतीक
5.नीला रंग: स्वस्थ और शांति का प्रतीक है।
6. हरा रंग: सकारात्मक प्रभाव डालता है।
7.नारंगी रंग: रचनात्मकता और आत्मसम्मान को बढ़ाता है
8.पीला रंग: आध्यात्मिकता और करूणा बढ़ाता है।
9.इंडिगो : सहजता का प्रतीक है।
10. स्लेटी रंग: प्रगति का प्रतीक है।













Click it and Unblock the Notifications