रंग भी आपके बारे में बहुत कुछ कहता है...
रंग... जिनके बिना जीवन अधूरा है.. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन रंगों का भी अपना महत्व है और आप किसी को रंगों के आधार पर जज भी कर सकते हैं। जी हां रंगो के हिसाब से आप आदमी के पूरी पर्सनालिटी को जज कर सकते हैं।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिए रंगों के आधार पर लोगों का स्वभाव..

लाल
आप काफी एग्रेसिव होते हैं, प्यार को पसंद करने वाले यह लोग अपने साथी से वफादारी की उम्मीद करते हैं और ऐशो-आराम से जीना पसंद करते हैं। आप गु्स्सैल भी होते हैं और रोमांटिक भी।

काला
आपको गुस्सा बहुत जल्द आता है। आपको बदलाव बहुत कम ही पसंद आता है। आप डामिनेंट होते हैं और काफी तरक्की करते हैं। आप सेक्सप्रिय, रोमांटिक होते हैं लेकिन आसानी से अपनी फिलींग शेयर नहीं करते हैं। यह लोग काफी सेक्सी भी होते हैं।

नीला
आप स्वाभिमानी, आशावादी और खुशमिजाज होते हैं, किसी से मदद लेना आपको पसंद नहीं होता। प्रेमी को पूरा समय देते हैं और आप काफी पैसे वाले होते हैं लेकिन आप स्वार्थी भी होते हैं।

हरा
हरा रंग पसंद करने वाले लोग बहुत शांति प्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं। जीवन में चारों ओर खुशियां बिखेरते हैं और हंसते रहते हैं।

पीला
आप हमेशा खुश रहने वाले इंसान हैं। दूसरों को हमेशा सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और बेहद कोमल होते हैं, प्यार बांटते हैं और प्यार की उम्मीद करते हैं इसलिए महफिल की जान होते हैं।

गुलाबी
आम तौर पर यह लड़कियों का फेवरेट कलर होता है, इसका मतलब साफ है कि यह रोमांस, प्यार और भावनाओं का प्रतीक है। ऐसा रंग पसंद करने वाले दिल से बहुत प्यारे होते हैं और किसी को कभी भी जानबूझकर हर्ट नहीं करते लेकिन इनकी कोमल और सरल भावनाएं अक्सर इन्हें मुसीबत में ढकेल देती हैं।

सफेद
आसानी से कहीं भी एडजस्ट हो जाते हैं और लोगों की मदद करने वाले होते हैं, इन्हें अकेला रहना पसंद होता है।

नारंगी
रसिक होते हैं और काफी फ्लर्टी नेचर वाले होते हैं। यह लोग बातों और पैसों से धनी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications