ज्योतिष की भविष्यवाणी 28 जून के बाद हॉट यूपी हो जायेगा कूल-कूल

लखनऊ। भारत के लोग सूर्य देव वक्र दृष्टि से तड़प रहें है। गर्मी ऐसी है कि पानी को भी प्यास लग रही है। एक तरफ गर्मी के मौसम की मार तो दूसरी ओर प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था से बिजली की बेतहासा कटौती से आमजन को किसी ओर से राहत की सांस नहीं मिल पा रही है। आइये जानते है कि इस चिचिलाती गर्मी से निजात देने के लिए इन्द्रदेव कब मेहरबान होंगे।

गर्मी का प्रकोप बढ़ाने में सूर्य, मंगल व बुध की अहम भूमिका होती है। सूर्य, मंगल अग्नि कारक ग्रह है और बुध वायु का कारक है। अग्नि अपना प्रचंड रूप तभी धारण कर पाती है, जब वायु का उसका भरपूर साथ दे।

वर्तमान में बुध और गुरू सूर्य से आगे, केतु सूर्य से पीछे। राहु, शनि सूर्य षडाष्टक है। शुक्र पवना व चण्डा में और सूर्य पवन व दहन में है। बुध व मंगल सौम्या नाड़ी में रहेंगे। अतः 13 जून तक धूल भरी आंधी, तेज गर्म हवा से जीव जगत त्रस्त रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-2 छिटपुट बूंदा-बांदी हो सकती है।

15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 15 जून से 27 जून तक। इस समय गुरू सूर्य से आगे, शुक्र, सूर्य की पीछे व बुध की सूर्य से युति है। मंगल, शनि द्विर्दादश है। सूर्य दहन व सौम्य, मंगल सौम्य, बुध दहन तथा शुक्र प्रचण्ड नाड़ी में भ्रमण करेंगे। सूर्य, बुध व राहु के दहन नाड़ी में स्थित होने से आमजन तीव्र गर्म हवाओं एंव प्रचण्ड गर्मी के कारण व्याकुल रहेंगे। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार व राजस्थान आदि जगहों पर तापमान 50 से उपर भी पहुंच सकता है।

28 जून से 12 जुलाई तक गुरू, सूर्य से आगे और शुक्र, सूर्य से पीछे रहेगा। सूर्य बुध युति है तथा मंगल का शनि-राहु से द्विद्र्वादश है। सूर्य सौम्य व नीर नाड़ी में रहेगा। गुरू नीर, शुक्र पवन व दहन नाड़ी में एंव मंगल, राहु, बुध दहन नाड़ी में स्थित रहेंगे। इस समय तेज हवा के साथ वर्षा, खण्ड या अल्प वृष्टि होगी। उत्तर प्रदेश, असम, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र समुद्र निकटवर्ती क्षेत्रों एंव पर्वतीय भागों में कहीं तेज वर्षा और कहीं हलकी वर्षा होने के आसार है। दिन के तापमान में गिरावट आयेगी।

4 जुलाई को बुध पश्चिम में उदय होगा। बुध उत्पात किये बिना उदय नहीं होता है। अतः उस समय वर्षा के साथ तेज वायु चलेगी जिससे जनता को चिलचिलाती गर्मी से आराम मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+