तस्वीरों में देखें: सूरज का कहर जारी, उत्तर भारत में हाहाकार
नयी
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी से बेहाल है। पूरे उत्तर भारत में सूरज कहर जारी हैं। सूरज अपनी तपिश तेज कर रहा है तो गरम हवाएं उसके तेज को और भड़का रही हैं। पारा ऊपर की ओर भाग रहा है तो गरमी से बेहाल लोग खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हैं। दिल्ली का पारा तो 47 डिग्री को पार कर चुका हैं। सुबह-सुबह ही धूप में इतना तीखापन है कि मानो दिन के बारह बज रहे हों। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>दोपहर
का सूरज तो मानों आपको झुलसाने के लिए मुंह खोले खड़ा हो। गर्मी का आलम ये है कि लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। बहुत जरूरी काम हो तभी सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिख रही है। सूरज के सितम के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद सभी जगहों का हाल एक सा है। नीचें तस्वीरों में देखें तपिश से परेशान लोगों का हाल id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
पारा 47 के पार
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत तप रहा हैं। पारा 47 के पार हो चुका हैं। गर्मी से लोग बेहाल हैं। सड़कों पर सन्नाटा हैं। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं।

जल रहा है उत्तर भारत
सूबह से ही सूरज आग बरसाने लगता हैं। दोपहर तक तो मानों आपको क्षण भर में जला देगा। गरम हवाएं सूरज की तेज गर्मी को और बढ़ा देती हैं।

अस्पताल फुल
गर्मी के चलते बीमारियों ने भी पैर पसार लिया है। अस्पताल में मरीजों की तादात बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से फिलहाल किसी तरह की राहत मिलने वाली नहीं है। अगले तीन दिन तक गर्मी यूं ही बनी रहेगी।

बिजली-पानी से बेहाल
भीषण गर्मी में बिजली पानी की कमी लोगों को और रुला रही है। पानी का जलस्तर नीचे चला गया है जिसके चलते तमाम हैंडपंप सूख गए हैं। वहीं बिजली की कमी के चलते भी पानी की समस्या पैदा हो गई है।

सूख रहें है नदी-नाले
भीषण गर्मी से न केवल आम लोग परेशान हैं बल्कि जंगल में रहने वाले जानवरों पर भी इसकी मार पड़ रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से कॉर्बेट पार्क में मौजूद नदी-नाले सूख गए हैं जिसकी वजह से वहां रहने वाले जानवरों के लिए पानी की किल्लत हो गई है।

कैसे उगाए फसल
सूरज की तपिश से किसान भी पसीना-पसीना हैं। धान की बुआई का वक्त करीब है लेकिन बिजली की किल्लत से सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के किसानों के लिए संकट पैदा हो गया है।

गर्मी से बेहाल
मध्य प्रदेश में तपती गर्मी और गर्म हवाओं से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले दो दिन में यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। ऐसे में पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं।

बारिश की आस
गुजरात का अहमदाबाद शहर भी तपती गर्मी से तप रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर कर दिया है।

तपाएंगी राजस्थानी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक राजस्थान से आने वाली हवाओं का असर ज्यादा रहेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है।

वाटर पार्क में कट रहे हैं दिन
गर्मी की छुट्टियां है और गर्मी अपने चरम पर पहुंचती जा रही हैं। ऐसे में शहरी लोगों का दिन वाटर पार्क जैसे जगहों पर कट रहा हैं।

गर्मी से ऐसे बचा रहे हैं खुद को
गांव में बच्चे खुद को तालाब-पोखरों में नहाकर गर्मी से खुद को बचा रहे हैं। बच्चे तो बच्चे बड़ों की टोलियां भी नदीं-नालों की ओर कूच कर चूकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications