चुंबकीय आकर्षण वाले होते हैं 12 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..12 नवंबर यानी 1+2= 3 यानी कि मुलांक 3 वाले लोग काफी टैलेंटड होते हैं। इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये तरक्की पसंद होते हैं इसलिए ये आगे बढ़ने की कोशिश हमेशा करते हैं लेकिन ये अपनी जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस नंबर वाले लोगों के अंदर आकर्षण का केन्द्र बनने का गुण होता है या यूं कहा जाये कि ऐसे लोग चुंबकीय आकर्षण वाले होते हैं। यह दिल के काफी नरम होते हैं लेकिन अपने दिल की बातें यह किसी से शेयर नहीं करते हैं। इस कारण कभी-कभी लोग इनके बारे में कोई गलतफहमी भी पाल लेते हैं।
यह क्रियेटिव होते हैं, इन्हें हर वह चीज पसंद आती है जिसमें कि क्रियेटिवी हो। यह पैसे भी काफी कमाते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में काफी सफल होते हैं। बस इनमें एक चीज की कमी होती है और वह यह कि इनके मन में किसी की कोई बात बैठ गयी तो वह आसानी से निकलती नहीं हैं। यह बेहतर लाइफ पार्टनर, बढ़िया दोस्त साबितहोते हैं। इसलिए 12 नवंबर कोजन्में व्यक्तियों के आप प्यार से ले जाकर कुछ भी दे दीजिये देखियेगा इन का स्नेह आप से दोगुना बढ़ जायेगा।
13 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications