16 अक्टूबर को जन्में लोग होते हैं बेहद रोमांटिक

अगर आज आपके किसी खास दोस्त. करीब या अपने का जन्मदिन है और आप उसे सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन आप मुश्किल में है कि आप उसके लिए क्या खरीदें क्योंकि आप उसकी पसंद-नापसंद से वाकिफ नहीं है तो आप चिंता मत कीजिये। हम आपकी मुश्किल दूर कर देते हैं। हम बताते हैं कि 16 अक्टूबर को जन्म व्यक्ति का स्वभाव कैसे होता है और वो किन चीजों में रूचि रखता है।

तो सुनिए.. 16 अक्टूबर यानी 1+6= 7 यानी कि मूलांक 7 और मुलांक 7 वाला व्यक्ति खुले विचारों वाला होता है, अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने की वजह से कहीं-कहीं तो यह सराहे जाते हैं तो कहीं-कहीं काफी आलोचनाओं के शिकार भी हो जाते हैं। हमारी मुंबई निवासी अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा के मुताबिक मूलांक 7 वालों का किसी भी चीज से बहुत जल्द मन भर जाता है जिसके चलते इन्हें संभालना काफी मु्श्किल भरा हो सकता है। अपनी बातों को खुलकर कहते जरूर हैं लेकिन इन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करना नहीं आता है।

इनकी क्रियेटिव चीजों में रूचि होती है। इन्हें लीक से हटकर चीजों का शौक होता है, इस मूलांक के पुरूषों में खेल में रूचि देखी जाती है इसलिए यह वह खेल पसंद करते हैं जिनसे शारीरिक विकास होता है, यह अच्छे घुड़सवार, फुटबॉलर हो सकते हैं इसलिए अगर आपको मित्र या करीबा पुरूष हो तो आप उसे इन सारे खेलों से सबंधित चीजें दे सकते हैं।

तो वहीं इस मूलांक वाली महिलाओं को अपनी चीजों को सहेज कर रखने की आदत देखी जाती है। इन्हें डायरी लिखने, म्यूजिक सिस्टम का या क्रियेटिव चीजों का शौक होता है। इनके दिल को वो चीजें छूती हैं जिनमें कुछ नयापन हो इसलिए आप वो चीजें जिनसे सुंदरता, कलात्मकता के साथ कुछ सीखने की बात हो..वो आप अपनी महिला मित्र या करीबी को दे सकते हैं।

मूलांक 7 वाले मल्टी टैलेंटड होते हैं इसलिए इनके पास पैसा, इज्जत और शौहरत सबकुछ होता है लेकिन यह जल्द किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। 16 अक्टूबर को जन्में लोग काफी आकर्षक होते हैं। तुला राशि का प्रतिनिधित्व करने वाले यह लोग अपनी समस्याओं से लड़ना बखूबी जानते हैं इसलिए जरूरत पड़ने पर यह समझौता करने से भी पीछे नहीं हटते हैं, इन्हें अपना लक्ष्य पता होता है जिसे यह अपनी मेहनत से पाने की कोशिश भी करते हैं। इनमें बस एक चीज गलत होती है औऱ वो यह बहुत जल्दी आक्रामक हो जाते हैं। वैसे यह दिल से काफी रोमांटिक भी होते हैं।

17 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए गुरूवार का इंतजार कीजिये और इस पेज का अपना बुकमार्क बना लीजिये ताकी आप जरूरत के हिसाब से इस पेज को रीफ्रेश करने पर अपन मनचाहे अंकों के बारे में जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+