केयरिंग लेकिन बिंदास होते हैं 31 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 31 अक्टूबर यानी 3+1= 4 यानी कि मुलांक 4 , वैसे तो मूलांक 4 वाले लोग काफी मस्त-मौला होते हैं। जिंदगी को जीना कोई इनसे सीखे, चाहे दुख आये या सुख..लाइफ के हर पल को बेहतरीन ढंग से जीने का तरीका इन्हें बखूबी आता है। यह बिंदास होते हैं लेकिन रिश्तों और पैसों के मामले में बेहद केयरिंग होते हैं। यह आकर्षण का केन्द्र होते हैं इसलिेए इन्हें लोग महफिल की जान कहते हैं।
अपने लोगों के लिए यह जरूरत से ज्यादा केयरिंग होते हैं इसलिए यह इमोशनल भी काफी होते हैं। इनमें बस एक ही बुराई होती है और वह यह कि यह गुस्सैल प्रवृत्ति को होते हैं लेकिन इनका गुस्सा ज्यादा देर ठहरता नहीं है।
ये बेहद ही मजेदार और हंसी-मजाक वाले होते हैं। इन्हें हमेशा लोगों के बीच में खुशी बांटते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस नाम के लोग अपनी हंसी ही बांटते हैं लेकिन अपने गम किसी खास से ही शेयर करते हैं। ये मस्त मौला जरूर होते हैं लेकिन अपने फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इन्हें सुंदरता प्रभावित करती है, इसलिए इनके दोस्त अक्सर काफी सुंदर होते हैं।
इसलिए अगर आप लोगों को 31 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज इन्हें दीजिये जिसमें सुंदरता झलकती हो या आप इन्हें किसी अच्छे से होटल में बर्थेडे ट्रीट भी दे सकते हैं।जिसके बाद इनका प्यार आप पर दोगुना हो जायेगा।
1 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications